• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ‘हरिद्वार संवाद’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रेक्षागृह में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित ’’हरिद्वार संवाद’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आगामी मार्च 2022 तक अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के आयोजनों की योजना बनाई गयी है, जिसमें लगातार नये-नये विचारों की श्रृंखला सामने आ रही है। ऐसे आयोजनों से अमृत निकलेगा, गति मिलेगी तथा रास्ता मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने हमारी संस्कृति के उत्थान के लिये जो प्रयास किये हैं, वे अतुलनीय हैं। केदारपुरी का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि केदारपुरी में 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। केदारपुरी में आस्था पथ बन चुका है तथा चिकित्सालय व अतिथि गृह आदि बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं तथा तीसरे चरण के कार्यों का प्रारम्भ आगामी अप्रैल, 2022 तक हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ का मास्टर प्लान बन गया है, जिसके लिये 250 करोड़ रूपये की स्वीकृत हो चुके हैं तथा वहां भी जल्दी ही कार्य प्रारम्भ होगा।

Big breaking:-जल्द शुरू होगा बद्रीनाथ में काम , 250 रुपये हो गए है स्वीकृत  सीएम बोले 25वे वर्ष तक अग्रणी होगा उत्तराखंड - News Height

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ का उल्लेख करते हुये कहा कि काशी में काफी अंतर आया है। पहले गंगा घाट से रास्ता नहीं मिलता था, आज वह संकरा रास्ता, हाईवे का रूप धारण कर चुका है। आज काशी दिव्य व भव्य बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं 1998 के बाद विगत दिनों अयोध्या गया था, अयोध्या दुनिया के नक्शे का प्रमुख स्थान होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

CM धामी ने स्टेट फोकस पेपर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम राज्य स्थापना का 25वां वर्ष मनायेंगे, उस समय हमारा उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में भारत के अग्रणी राज्यों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि रोज हम उत्तराखण्ड व उत्तराखण्ड की जनता के लिये फैसले ले रहे हैं तथा साथ ही उनका शासनादेश भी निकाल रहे हैं, उन योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। यह हम सबकी सामूहिक यात्रा है। इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि कुछ पल ऐतिहासिक होते हैं। यह दशक उत्तराखण्ड का दशक है। केदारनाथ, बद्रीनाथ तथा काशी का कायाकल्प हुआ है। जिस तरह से मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व कर रहे हैं, उससे सभी उत्साहित हैं।

Big breaking:-जल्द शुरू होगा बद्रीनाथ में काम , 250 रुपये हो गए है स्वीकृत  सीएम बोले 25वे वर्ष तक अग्रणी होगा उत्तराखंड - News Height

इस मौके पर महंत देवानंद सरस्वती,  पदम जी, स्वामी चिदानन्द मुनि, महानिर्वाणी के  महंत रविन्द्रपुरी आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  यतीश्वरानन्द, स्वामी  परमानन्द गिरि, माता सन्तोषी, स्वामी हरिचेतनानन्द जी, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी विष्णुदास, महन्त शिवानन्द जी, स्वामी ज्योतिर्मयानन्द, साध्वी प्राची,  जगदीश लाल पाहवा, अध्यक्ष स्वागत समिति, डॉ0 विशाल गर्ग महामंत्री, आयोजन समिति, डॉ0 विनोद आर्य,  सुरेश सुयाल,  मोनू त्यागी, प्रो0 सुनील जोशी कुलपति आयुर्वेद विश्वविद्यालय,  मयंक चोपड़ा, प्रो0 वी0डी जोशी, पर्यावरणविद्,   अशोक बेरी, डॉ0 महेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चैहान, महामंत्री  विकास तिवारी, जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट  अंशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट  अवधेश कुमार सिंह विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, सलाहकार, कुल सचिव, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Tags: cm pushkar singh dhamidekradun newsharidwar newsharidwar samwadNational newsUttrakhand News
Previous Post

बन रहा रामलला का मंदिर, कोई रोक सके तो रोक लो : शाह

Next Post

सीएम पुष्कर ने सभी प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
cm dhami

सीएम पुष्कर ने सभी प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई

यह भी पढ़ें

Tube Well

ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैमों के निर्माण से भूजल संरक्षण करेगी योगी सरकार

17/08/2023
UPPCL lekh lipik bharti

यूपी में अकाउंट क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

06/10/2020
Murder

महीनों से लापता युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version