• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

Writer D by Writer D
25/06/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बुधवार को आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना है जहां जी.ई.पी (ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आकलन की व्यवस्था शुरू की गई है। राज्य सरकार इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय से विकास मॉडल को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि Char Dham यात्रा आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में Kedarnath Temple और Badrinath Temple धामों में भव्य पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जबकि ऑल वेदर रोड परियोजना के कारण यात्रा पहले से अधिक सुगम हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र Adi Kailash में पहले जहां महज 400-500 यात्री पहुंचते थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 45 हजार तक पहुंच गई है। अब श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के लिए भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड का मूल स्वरूप और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई राजस्व अभिलेखों के आधार पर की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में जनता से किया गया वादा राज्य सरकार ने पूरा किया है और अब अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सभी नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिससे युवाओं का विश्वास व्यवस्था में मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और होमस्टे योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और राज्य के विकास को लेकर केंद्र सरकार निरंतर सहयोग कर रही है।

Tags: cm dhami
Previous Post

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

Next Post

डायबिटीज में संजीविनी बूटी है कटहल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
Diabetes

डायबिटीज में संजीविनी बूटी है कटहल

यह भी पढ़ें

kangana-deepika

डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने दिखा दी उनकी औकात : कंगना रनौत

20/08/2020

राहुल की तूफानी पारी के आगे पस्त हुई चेन्नई पंजाब की हुई बड़ी जीत

07/10/2021
Robert Fico

मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री पर की फायरिंग, हालत गंभीर

15/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version