• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध -सीएम धामी

Writer D by Writer D
31/12/2025
in उत्तराखंड, राजनीति
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हाथीबड़कला, देहरादून में नववर्ष के अवसर पर आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों की भूमि है तथा राज्य सरकार उनके सम्मान, पुनर्वास और कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील और सक्रिय है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के कारण उन्होंने सेना के अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को करीब से देखा है। इसी कारण वे सैनिकों और पूर्व सैनिकों से जुड़े हर कार्यक्रम में जाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर सैनिकों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, सीमावर्ती क्षेत्रों के तीव्र विकास, आधुनिक उपकरणों, आवास एवं कल्याण सुविधाओं में लगातार वृद्धि से सक्रिय सैनिकों के साथ-साथ पूर्व सैनिक समुदाय का भी मनोबल और गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद आश्रितों, पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक देश की शान हैं, जिनके त्याग, बलिदान और अनुशासन के कारण भारत सुरक्षित और सशक्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सैनिकों को दी जाने वाली पुरस्कार एवं सम्मान राशि में कई गुना वृद्धि की गई है। साथ ही सीमा पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। अब तक 28 शहीद सैनिकों के परिजनों को सरकारी सेवा में रोजगार दिया जा चुका है।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, ब्रिगेडियर केजी बहल, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल, लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार, मेजर जनरल ओपी राणा, ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री, मेजर जनरल ओपी सोनी, मेजर जनरल आनंद रावत सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

हाउस ऑफ हिमालयाज की वेयरहाउस एवं स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के निर्देश

Next Post

सीएम धामी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड के स्वास्थ्य योद्धाओं ने रचा सेवा का इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड के स्वास्थ्य योद्धाओं ने रचा सेवा का इतिहास

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री महाकुम्भ 2025 में आये श्रद्धालुओं को माला पहना किया स्वागत

13/01/2025
shankh

घर के मंदिर में रखें ये एक चीज, हर काम में मिलेगी तरक्की

12/07/2024
CM Yogi

पुलिस के हूटर से डरें अपराधीः सीएम योगी

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version