• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री बोले-पूरे देश के अंदर यूसीसी और पेपर लीक कानून लागू करना आवश्यक

Writer D by Writer D
15/04/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि विकसित भारत के साथ हर वर्ग के उत्थान की नींव पार्टी के संकल्प पत्र में रखी गई है। संकल्प पत्र में उत्तराखंड की तर्ज पर पूरे देश के अंदर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और पेपर लीक के लिए प्रभावी कानून लागू करने का संकल्प आवश्यक है। इससे उत्तराखंड के अंदर चल रहे कामों को संकल्प पत्र से और अधिक मजबूती मिलेगी।

सोमवार को रिस्पना स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पार्टी की ओर से रविवार को संकल्प पत्र भाजपा का संकल्प-मोदी की गारंटी 2024 के संबंध में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की जनता के सामने 2047 तक विकसित भारत बनाने का रोड मैप रखा गया है। यह सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को आगे बढ़ाने, हर व्यक्ति को आगे लाने, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और मोदी की गारंटी का संकल्प पत्र है। भाजपा के पूर्व में लिए गए संकल्प धरातल में उतरे हैं। देश के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मोदी जी की गारंटी है। विकसित भारत के साथ हर वर्ग के उत्थान की नींव इस संकल्प पत्र में रखी गई है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था। जनता के आशीर्वाद से हमने राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया। जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी को आवश्यक बताया गया है। यूसीसी समाज में कुप्रथा खत्म कर हर वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान बनाते समय सोचे गए संकल्प को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरा करेगा। पेपर लीक के लिए प्रभावी कानून देश के अंदर लाने का संकल्प पत्र में उल्लेख किया गया है। हम उत्तराखंड में पहले ही सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर चुके हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हजारों युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता से नौकरियां प्रदान की गई हैं। राज्य में नकल माफिया का खेल खत्म हो गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि संकल्प पत्र में एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार पहले ही एक जिला दो उत्पाद पर कार्य कर रही है। संकल्प पत्र में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने की गारंटी दी गई है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने और आचार संहिता लगने से विकास कार्य बाधित होते हैं। निश्चित ही एक राष्ट्र एक चुनाव होने से विकास को गति मिलेगी। सीएए के तहत लोगों को नागरिकता प्रदान की जायेगी। देश में सीएए लागू हो गया है। उन्होंने बताया उधम सिंह नगर के खटीमा सितारगंज नानकमत्ता, रुद्रपुर, दिनेशपुर में बंगाल से आए हुए विस्थापित भाई निवास करते हैं। उन सबको भी इस कानून से लाभ मिलेगा।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि संकल्प पत्र में पर्यटन से पहाड़ी राज्यों में विकास को गति देने,पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी राज्यों का विकास रहा है। पहाड़ी इलाकों के विकास के लिए इको टूरिज्म,मास्टर प्लान से सुनियोजित विकास,कनेक्टीविटी,थीमेटिक सर्किट का विकास,जिससे सीमांत क्षेत्रों में संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव होगा,एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही अन्य योजनाएं प्रस्तावित हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि संकल्प पत्र में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर अन्य धार्मिक पर्यटन को भी विकसित किया जाएगा, प्रस्तावित है। उत्तराखंड राज्य ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ऋषिकेश के बीच गंगा कॉरीडोर, यमुना जी पर हरिपुर घाट का नव निर्माण कार्य शुरू कर दिया है,इसके साथ ही टनकपुर में शारदा कॉरिडोर को आगे बढ़ाया जाएगा।

धामी बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी, भ्रष्टाचारियों ने आज ठगबंधन बना लिया है

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा संकल्प पत्र में वेड इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान देवभूमि उत्तराखंड को बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन बताया था। यह संकल्प पत्र हमारे वेडिंग डेस्टिनेशनों को और सशक्त करेगा। संकल्प पत्र में गरीब कल्याण की गारंटी सुनिश्चित की गई है गरीब कल्याण अन्न योजना को 2029 तक विस्तार दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 03 करोड़ और मकान बनाने की गारंटी दी गई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि संकल्प पत्र में 70 साल से ऊपर के हर वर्ग के व्यक्ति को आयुष्मान भारत का लाभ दिए जाने की बात कही गई है। उज्ज्वला योजना को विस्तार दिया जायेगा। हर घर नल जल योजना जारी रहेगी। पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल को जीरो करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। मुद्रा योजना में लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किए जाने। किसानों की आय बढ़ाने के लिए एमएसपी में वृद्धि लिए जाने,10 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आगे भी मिलती रहेगी,फूड प्रोसेसिंग हब बढ़ाए जाएंगे। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में जोर दिया जाएगा। मध्यम वर्ग परिवारों को पक्के घर,चिकित्सा,सेवाओं में विस्तार,रोजगार स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि संकल्प पत्र में हर नागरिक को नई शिक्षा नीति के तहत हाई क्वालिटी शिक्षा प्रदान किए जाने का संकल्प है। ये संकल्प पत्र भारत को विश्व को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब, 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी हमारे देश को मिली है। खिलाड़ियों के लिए आगे चलकर प्राथमिक से काम करने का संकल्प है। उन्होंने कहा नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया। अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाए जाने का संकल्प लिया गया है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में रामायण उत्सव बनाए जाने का संकल्प लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक व्यक्ति मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना चाहता है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड वासियों से विशेष लगाव है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: BJP manifestocm dhamidhami newslok sabha elections 2024National newsSANKALP PATRAUttarakhand News
Previous Post

धामी बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी, भ्रष्टाचारियों ने आज ठगबंधन बना लिया है

Next Post

यह चुनाव 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

यह चुनाव 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

CM योगी ने श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, साप्तााहिक बंदी में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल

21/06/2021
ginger

अदरक से दूर रहेगी ये बड़ी बीमारी, ऐसे करें सेवन

09/03/2026
Pamela Chopra

डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी का निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सास

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version