• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह चुनाव 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव : मुख्यमंत्री साय

Writer D by Writer D
15/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/दुर्ग। यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। 2047 तक हमारे भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का चुनाव है। दुर्ग में आयोजित विशाल नामांकन रैली में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं।

साय (CM Sai) ने कहा कि वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। मोदी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा।

विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से की जिताने की अपील-मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि विजय बघेल को आप सभी ने पिछली बार लगभग 4 लाख मतों से जिताया था इस बार अंतर को बढ़ाना है। आप सभी विजय बघेल को छह लाख से ज्यादा मतों से जिताएं, सांसद के रूप में दिल्ली भेजें और तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं।

संकल्प पत्र को रखा जनता के सामने-

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मोदी सरकार ने एक करोड़ लखपति दीदी बनाए हैं, तीन करोड़ और लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

कांग्रेस और भूपेश को जमकर लताड़ा-

साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप को संरक्षण देने के लिए उन पर 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं।

तीन महीने की गिनाई उपलब्धियां-

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी। साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है।

भूपेश की भाभी सीमा बघेल हुई भाजपा में शामिल-

नामांकन से पहले आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की भाभी सीमा बघेल ने मुख्यमंत्री (CM Sai) के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। साय ने सीमा बघेल का भाजपा में स्वागत किया। सीमा बघेल वर्ष 1998 से 2003 तक अहिवारा नगर पालिका की तत्कालीन अध्यक्ष रही हैं। 2003 में जोगी की सरकार आने पर कांग्रेस में शामिल हो गई, तब से लेकर आज तक कांग्रेस की कार्यकर्ता रही हैं। इसके अलावा 2018 में पाटन से जनता कांग्रेस की प्रत्याशी रही शकुंतला साहू और उनके पुत्र विपुल साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनाराम साहू के पुत्र सतीश साहू सहित कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया और विजय को छह लाख से अधिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री बोले-पूरे देश के अंदर यूसीसी और पेपर लीक कानून लागू करना आवश्यक

नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, लोकसभा उम्मीदवार विजय बघेल, विधायक गण ईश्वर साहू, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, रिकेश सेन, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, राजीव अग्रवाल, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, गौरीशंकर श्रीवास, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश जोशी, भाजपा नेता जागेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: BJP manifestoChhattisgarh newsCM Vishnudev Sailok sabha elections 2024National newsSANKALP PATRA
Previous Post

मुख्यमंत्री बोले-पूरे देश के अंदर यूसीसी और पेपर लीक कानून लागू करना आवश्यक

Next Post

भरतपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो पर व्यापारियों ने जेसीबी से की पुष्प वर्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Anil Vij-JP Nadda
हरयाणा

जेपी नड्डा से मिले अनिल विज, पुराने रिश्तों की दिखी मिठास

07/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

भरतपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो पर व्यापारियों ने जेसीबी से की पुष्प वर्षा

यह भी पढ़ें

Amazon

#BoycottAmazon ट्रेंड, राधा-कृष्ण की पेंटिंग्स को लेकर भड़के यूजर्स

20/08/2022
बेन स्टोक्स

क्रिस सिल्वरहुड बोले- बेन स्टोक्स को रोटेट करने पर विचार करेगा इंग्लैंड

22/07/2020
Mahalakshmi Rajyoga

महालक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे ये उपाय, होगी धन वर्षा

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version