• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी ने 170 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, बोले- अपने कार्य में शत-प्रतिशत दें योगदान

Writer D by Writer D
29/06/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को 170 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबको अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत योगदान देकर अपने माता-पिता और राज्य का गौरव बढ़ाने का कार्य करना है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 सहायक अभियंताओं एवं ऑडिट विभाग हेतु चयनित 05 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कुल 11 विभागों में 165 सहायक अभियंताओं और ऑडिट विभाग में 05 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति दी गई है।

समारोह में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की कि नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को जिस भी क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिल रहा है, वे कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से जन सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति देने का मुख्य उद्देश्य है कि सभी अभ्यर्थियों को चयन वर्ष का लाभ प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के साथ।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में सभी चयनित अभ्यर्थी अपना योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पिछले 03 साल में राज्य सरकार का प्रयास रहा है कि हर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। इन 03 वर्षों में लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और मेडिकल चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 14 हजार 800 नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई हैं। इस कानून के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई के प्राविधान किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय से ही युवा राजनीति में कार्य किया है। युवा वर्ग हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के साथ।

उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने में दें योगदान – सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की कि सभी सहायक अभियंता अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ कार्य कर उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने में योगदान देंगे। सभी चयनित अभ्यर्थी मन में यह भाव लेकर चलें कि कार्यक्षेत्र में हर समय नई चीजें सीखने को मिलेंगी, उनको आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के साथ।

नई नियुक्ति से कार्यों में आएगी तेजी – प्रेमचन्द अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह जीवन की नई पारी की शुरुआत है। उत्तराखंड में कई समय से सहायक अभियंताओं की कमी थी। नई नियुक्तियों से कार्यों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के 09 जिलों में विकास प्राधिकरण हैं, जिनमें सहायक अभियंताओं को नियुक्ति मिलेगी। राज्य में प्राधिकरण बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्रों का नियोजित विकास हो सके।

इन विभागों में मिली नियुक्तियां

सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (ग्रामीण निर्माण विभाग) के पद पर 24, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (सिंचाई विभाग) के पद पर 44, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (उत्तराखण्ड जल संस्थान) के पद पर 20, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (लोक निर्माण विभाग) के पद पर 41, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (आवास विभाग) के पद पर 14, सहायक अभियंता, यांत्रिक अभियंत्रण (सिंचाई विभाग) के पद पर 10, सहायक अभियंता, कृषि अभियंत्रण (लघु सिंचाई विभाग) के पद पर 06, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण ( लघु सिंचाई विभाग) एवं सहायक विद्युत निरीक्षक, (ऊर्जा विभाग) के पद पर 02-02 एवं सहायक अभियंता, विद्युत /यांत्रिक अभियंत्रण (लोक निर्माण विभाग) एवं सहायक अभियंता, विद्युत /यांत्रिक अभियंत्रण (ग्रामीण निर्माण विभाग) के पद पर 01-01 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

डीजीपी ने मुख्यमंत्री धामी को तीन नए कानूनों की बताई विशेषताएं

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव विनीत कुमार, कर्मेन्द्र सिंह एवं संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

डीजीपी ने मुख्यमंत्री धामी को तीन नए कानूनों की बताई विशेषताएं

Next Post

लद्दाख में 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
CM Dhami

लद्दाख में 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Surya Pratap Shahi

लखनऊ के कसमंडी कला गांव के 866 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ

02/06/2025
Marnus Labuschagne

ऑस्ट्रेलिया बेहतर स्थिती में, लेकिन भारत पलटवार कर सकता हैः लाबुशेन

15/01/2021
UP Board

UP Board: प्रदेश के 258 केंद्रों पर दो दिन में 30 लाख कापियाें का हुआ मूल्यांकन

19/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version