• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देघाट पहुंचे सीएम धामी, लोस उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा

Writer D by Writer D
01/04/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अल्मोड़ा। देघाट में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने क्रांति की भूमि देघाट और सल्ट के सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन को इस क्षेत्र के लोगों/बलिदानियों ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने देघाट, सालम और सल्ट गोलीकांडों में शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। धामी यहां पार्टी लोकसभा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि हम सभी यहां पर अजय टम्टा को विजय बनाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के समर्थन में अपील करते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा के लिए राज्य सरकार ने हमेशा बढ़ चढ़कर काम किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि सल्ट विधानसभा में निरंतर विभिन्न विकास योजनाओं का कार्य जारी है। भविष्य में भी इस क्षेत्र से कई बड़े कार्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रदेश के विकास के साथ भारत को विश्व शक्ति बनाने, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को सभी लोग विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड, विकसित अल्मोड़ा एवं देघाट सल्ट क्षेत्र के विकास हेतु अधिक से अधिक मतदान करें। उन्होंने कहा कि सल्ट क्षेत्र को फल पट्टी के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। सल्ट क्षेत्र के माल्टा, अखरोट, संतरा, मौसमी फलों की ब्रांडिंग के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों को अच्छे हाइब्रिड बीज पहुंचाऐ जा रहे हैं। छोटे फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाने पर भी कार्य योजना जारी है। जिससे युवाओं को यहीं स्वरोजगार मिल सके। देवी मंदिर देघाट के सौंदर्यीकरण कार्य, आंतरिक संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य, देवालय में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य जारी है।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में नागरिकता संशोधन कानून अर्थात सीएए, लागू किया गया। कश्मीर से अनुच्छेद-370 का खात्मा होने के साथ ही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया। देश की सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।

मुझे डर नहीं लगता: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य जारी हैं। जिसके लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। चुनाव से पहले किए गए वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया गया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। राज्य में दंगे न हो इसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में उन उद्योगों को जगह देंगे जो सबसे ज्यादा हमारे स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ेंगे।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जनता के आशीर्वाद से मोदी सरकार बनने के बाद, कांग्रेस रूपी भ्रष्टाचार और कांग्रेस रूपी तुष्टिकरण भारत और उत्तराखंड से गायब हो रहा है। कांग्रेस के लोग परिवारवाद, जातिवाद और भाई भतीजावाद से कभी ऊपर नहीं उठे, तभी जनता ने इन्हें वोट की चोट से नीचे गिराने का काम किया है।उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस का सफाया होगा।

इस दौरान भाजपा उम्मीदवार टम्टा, विधायक महेश जीना , भाजपा जिला अध्यक्ष नीला बिष्ट, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, कैलाश बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

मुझे डर नहीं लगता: योगी आदित्यनाथ

Next Post

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

18/06/2026
Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Next Post
CM Dhami

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : धामी

यह भी पढ़ें

dhami

हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे : सीएम धामी

04/05/2022

अफगान के 252 जिलों पर तालिबान का कब्जा, भारतीय वाणिज्य दूतावासों को किया बंद

15/08/2021
yemen houthi

जल्द ही यमन का हूती संगठन किया जाएगा ब्लैकलिस्ट, अमेरिका की कवायत

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version