• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : धामी

Writer D by Writer D
01/04/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख माध्यम है। इसलिए शासन प्रशासन चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को काफी महत्व देता है। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा इस वर्ष 10 मई से शुरू होने जा रही है। अक्षय तृतीया के अवसर पर सबसे पहले गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे।

प्रदेश की धामी सरकार (Dhami Government) इस वर्ष यात्रा के सभी प्रबंधों की लगातार समीक्षा कर रही है। बद्री केदार मंदिर समिति जहां यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग में जमी बर्फ हटाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बताया कि उत्तराखंड की विश्वविख्यात चार धाम यात्रा का शुभारंभ 10 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम और उसके बाद केदारनाथ फिर बद्रीनाथ और अंत में सिखों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे। यात्रा से संबंधित सभी विभागों की समीक्षा बैठक की जा चुकी है और तैयारी पर मेरी दृष्टि है। विभागों से तालमेल के माध्यम से लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किया जा सकें। उन्होंने कहा कि यात्रा में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सरल और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव हो इसके लिए सरकार पूर्ण प्रयास कर रही है।

देघाट पहुंचे सीएम धामी, लोस उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा

बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि पिछले दो सालों में चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं। वर्षवार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2022 में 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए थे जबकि 2023 में यह आंकड़ा 56 लाख तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल भी यात्रा में नए रिकॉर्ड कायम होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते सरकार और बद्री केदार मंदिर समिति समय से पहले ही सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है।

उन्होंने बताया कि 2023 में हुई यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इनमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 19 लाख 61 हजार 277, बदरीनाथ धाम में 18 लाख 25 हजार 132, गंगोत्री में 9 लाख 5 हजार 174, यमुनोत्री में 7 लाख 35 हजार 244 और हेमकुंड साहिब में 1 लाख 77 हजार 463 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका था।

बीकेटीसी अध्यक्ष के अनुसार वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में केंद्र सरकार के सहयोग से पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है जो विपरीत मौसम में भी किया जा रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में मौसम काफी खराब रहता है। कभी बारिश तो कभी बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण कार्यों में रुकावट होती है। इसके बावजूद काम कर रहीं एजेंसियां अपने कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई हैं।

Tags: chardham yatra 2024cm dhamidehradun newsdhami newsUttarakhand News
Previous Post

देघाट पहुंचे सीएम धामी, लोस उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा

Next Post

मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Next Post
CM Dhami

मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर : धामी

यह भी पढ़ें

Atal Bihari Vajpayee

अटल स्मृति: श्रीगोरक्षपीठ के प्रति थी गहरी श्रद्धा, महंत अवेद्यनाथ से था आत्मीय नाता

24/12/2025

बाराबंकी : पूर्व विधायक के पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

17/09/2020
PM Modi

पीएम मोदी करेंगे बाढ़ग्रस्त पंजाब का दौरा, कर सकते है रिलीफ़ फंड का ऐलान

07/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version