• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत का झंडा पूरी दुनिया में हुआ ऊंचाः धामी

Writer D by Writer D
14/04/2024
in उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत ने दुनिया में अपना स्थान बनाया है। भारत का झंडा पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में कहा कि आज आवश्यक हो गया है कि हम सबको एकजुट होकर क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को जिताना है। आपका पड़ोसी होने के नाते मैं आप सबसे मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यदि देश और जनता के लिए इतनी लगन से सर्वाधिक कार्य किया है तो वह नरेन्द्र मोदी हैं। यही बात जन-जन तक पहुंचानी है। पूरी दुनिया का डिजिटल ट्रांजेक्शन का 50 फीसदी अकेले भारत में होता है। यह सब इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि हमारे पास सशक्त एवं दृढ़ निश्चय वाला व्यक्ति नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जब यूपीआई को बढ़ावा देकर डिजिटल ट्रांजक्शन की बात की तो विपक्षी मजाक बना रहे थे। कहते थे कि यहां कम पढ़े-लिखे लोग हैं। वे कैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगे। तब मोदी ने कहा था कि ऐसा बोलने वालों को देश की जनता खुद जवाब देगी। वही हुआ। आज हर ठेले पर भी यूपीआई से ट्रांजेक्शन हो रहा है।

उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी: सीएम धामी

धामी (CM Dhami) ने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, जनधन योजना समेत तमाम योजनाओं का जिक्र कर इसे जनता के जीवन में बदलाव लाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जो कभी नहीं सोचा था, पीएम मोदी ने वह भी करके दिखाया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया। तीन तलाक समाप्त हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।

सीएए लागू किया। इस कानून के लागू होते ही शरणार्थियों का जीवन बदल गया। पड़ोसी देशों से आए विस्थापित अल्पसंख्यक भाइयों को बड़ी राहत मिलेगी। आज देश पर कोई हमला करता है तो भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक करके जवाब देती है। आज यह बदलाव हुआ है। इस बदलाव को देश और दुनिया के लोग महसूस कर रहे हैं।

Tags: cm dhamidhami newslok sabha elections 2024pilibhit newsup news
Previous Post

रामनवमी मेला: अयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम

Next Post

बाबा साहब के प्रयासों से भारत में महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
Next Post
AK Sharma

बाबा साहब के प्रयासों से भारत में महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

ठाकुर बांकेबिहारी बने बिजनेस पार्टनर, उद्योगपति ने भेजा ढाई करोड़ का चेक

05/04/2022
mehul choksi

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगी रोक

28/05/2021
Sakshi Malik

‘बबीता फोगाट ने WFI का अध्यक्ष बनने के लिये पहलवानों को भड़काया’, साक्षी मलिक का बड़ा दावा

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version