• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

Writer D by Writer D
14/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हिमालयी संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को समर्पित पत्रिका ‘हिमालयन संस्कृति’ के प्रवेशांक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी संस्कृति और विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है। हिमालयी लोक परंपराओं और विरासत का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका के माध्यम से हिमालयी राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं, रीति-रिवाजों, लोक कला, लोक साहित्य, इतिहास और विरासत के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न आयामों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।

युवा पीढ़ी को हिमालयी विरासत से जोड़ेगी पत्रिका

सीएम धामी ने कहा कि हिमालय की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान से युवा पीढ़ी को परिचित कराने में ऐसी पत्रिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘हिमालयन संस्कृति’ हिमालयी समाज की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को दस्तावेज के रूप में संरक्षित करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ-स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के साथ हिमालयी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना भी जरूरी है। इस दिशा में पत्रिका के माध्यम से किए जा रहे प्रयास नई सोच और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में सहायक होंगे।

हिमालयी लोक स्मृतियों और परंपराओं को दस्तावेज के रूप में संरक्षित करने का प्रयास

पत्रिका के संपादक रजनीश कौंसवाल ने कहा कि ‘हिमालयन संस्कृति’ के प्रवेशांक में हिमालयी संस्कृति के विभिन्न पक्षों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। इसमें हिमालय की लोक स्मृतियों, परंपरागत ज्ञान, लोक कलाओं, सामाजिक सरोकारों और पर्यावरणीय चेतना को दस्तावेज के रूप में संरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

संस्कृति प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विनोद खंडूरी, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष प्रसाद सती, सदस्य राजपाल जड़धारी, विपिन, वरिष्ठ पत्रकार हरीश कोठारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी ने पत्रिका के संपादक रजनीश कौंसवाल को हिमालयी संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को केंद्र में रखकर की गई इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags: cm dhami
Previous Post

बिना भेदभाव जरूरतमंदों तक पहुंचा मुख्यमंत्री राहत कोष का लाभ

Next Post

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Main Slider

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
उत्तराखंड

विकास, निवेश और रोजगार से कांग्रेस को परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

14/09/2026
Next Post

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने पूर्व विधायक से अस्पताल में की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

31/07/2025

इस दिन से शुरू होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड की ऑनलाइन काउंसिंलिंग

15/09/2021

आपकी सुंदरता को और भी बढ़ाएगा मस्कारा, ऐसे लगाएं

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version