• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर नगर निगमों को भी बनाएं आत्मनिर्भरः सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi met newly elected 6 municipal mayors

CM Yogi met newly elected 6 municipal mayors

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों (Nikay Chunav) में नव निर्वाचित नगर निगम मेयरों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने सभी मेयरों को विजय पर बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही पीएम मोदी के विजन यानी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की तर्ज पर अपने-अपने नगर निगमों को भी आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने नगर निगमों की आय बढ़ाने से लेकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के साथ ही जनप्रतिनिधियों के समर्थन के साथ सभी मेयरों को नगर निगमों की एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

कुछ नया करने का दिया सुझाव

नगर निगमों में चुनाव जीतकर आए भाजपा के 6 मेयर शुक्रवार को सीएम योगी से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पहुंचे। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी मेयरों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने ‘कुछ अच्छा’ और ‘कुछ नया’ करने का सुझाव दिया। सीएम ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के प्रति सक्रिय और सजग रहने को भी कहा। उन्होंने मेयरों को अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य को प्राथमिकता पर रखने के साथ ही कूड़ा प्रबंधन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को भी तरजीह देने को कहा। इसके अलावा नगरीय इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्याओं के निराकरण को भी प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए।

विभिन्न माध्यमों से बढ़ाएं नगर निगम की आय

मुलाकात में सीएम योगी (CM Yogi) ने नगर निगमों की आय को बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की चर्चा को प्रमुखता से रखा। उन्होंने नगर निगम के टैक्सेशन में सुधार समेत आय के अन्य साधनों पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टैक्सेशन के लिए आम नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि वो सरलता से अपने टैक्स जमा कर सकें। कहीं ऐसी कोई समस्या न आने पाए कि डिफॉल्ट की स्थिति उत्पन्न हो। लोगों को टैक्स जमा करने के प्रति जागरूक किया जाए। ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाएं। सीएम ने मेयरों को जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहने और उनके साथ तालमेल बनाकर काम करने के लिए भी निर्देशित किया।

कॉमन समस्याओं के निदान पर भी दिए निर्देश

इसके अलावा सीएम (CM Yogi) ने ऐसी समस्याओं के निदान पर भी जोर दिया, जो सभी नगर निगमों में कॉमन हैं। इनमें सड़क पर जलभराव की स्थिति को सुधारने, नाला सफाई और स्वच्छता समेत अन्य अहम समस्याएं शामिल रहीं। अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर भी सीएम ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अवैध टैक्सी स्टैंड को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्यवाही की जाएं।

जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का DM रीना जोशी ने किया निरीक्षण

इन अवैध टैक्सी स्टैंड के अल्टरनेटिव पर भी काम किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। सभी बड़े चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए थे, जहां अभी ये कार्य न हुआ हो वहां प्राथमिकता के आधार पर इसके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। सीएम से मुलाकात करने वाले मेयरों में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे, बरेली के मेयर उमेश गौतम, फिरोजाबाद की मेयर कामिनी राठौर और सहारनपुर के मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह सम्मिलित रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsnikay chunav result
Previous Post

आयुष्मान खुराना के पिता का निधन, दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज

Next Post

बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
AK Sharma

बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री

यह भी पढ़ें

fire in garbage

इमामबाड़े के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

21/01/2021
हिरासत में युवक की मौत

हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

10/11/2021
Cyber Fraud

ग्रामीण के खाते से जालसाजों ने उड़ाए नौ लाख, जांच में जुटी पुलिस

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version