• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने भ्रम फैलाने वालों को दिखाया आईना

Writer D by Writer D
19/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जोशीमठ (Joshimath) के मुद्दे पर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Dhami) पूरी तरह सचेत हैं वहीं विपक्षियों के फैलाए जा रहे भ्रमजाल को तोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ट्वीट या सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड को बदनाम कर रहे कुछ लोगों को करारा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि जोशीमठ के सिर्फ 30 प्रतिशत क्षेत्र में अव्यवस्था है शेष 70 प्रतिशत जनता सामान्य जीवन जी रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने ऐसे लोगों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग उत्तराखंड के जोशीमठ आपदा के बहाने उत्तराखंड की भयानक स्थिति को प्रदर्शित कर रहे हैं, जिसका प्रभाव अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा है कि मात्र 30 प्रतिशत लोगों के लिए 70 प्रतिशत लोगों को प्रभावित बताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि सरकार तथा शासन-प्रशासन जोशीमठ में प्रभावितों के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि अनावश्यक रूप से वितण्डावाद प्रचारित करना उचित नहीं है। इससे जोशीमठ ही नहीं पूरे प्रदेश की छवि खराब हो रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पूरे देश के कुछ लोग सोशल मीडिया, मीडिया और अन्य संचार माध्यमों से उत्तराखंड की स्थिति बहुत भयावह दिखा रहे हैं। जोशीमठ समेत पूरे उत्तराखंड को खतरे में बता रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में कहा, मैं कहना चाह रहा हूं कि ऐसी स्थिति नहीं है। जोशीमठ में 70 प्रतिशत लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। इस तरह के समाचारों से पूरे देश में और उत्तराखंड में नकारात्मक संदेश जा रहा है। उत्तराखंड में देश से करोडों लोग पर्यटन की दृष्टि से आते हैं, ऐसे में उनमें भी गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा है कि मैं ऐसे लोगों से आग्रह करता हूं कि वे ऐसे संदेश प्रचारित न करें।

G-20 प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बनाने में मिलेगी मदद: एके शर्मा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ड्रेनेज सिस्टम पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि तब तक की और अब की स्थिति में बड़ा अंतर है। जनसंख्या घनत्व बढ़ा है, हमें इस संदर्भ में दोबारा काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जो आठ संस्थान सर्वेक्षण की दृष्टि से काम कर रहे हैं उनकी आख्या आने के बाद उन पर ध्यान दिया जाएगा। एनडीएमए की टीम पर उस पर गौर करेगी और उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब सभी काम नये सिरे से होंगे। हम कई नये स्थानों का भी चयन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ जिलाधिकारी ने जो कमेटी बनाई है उनकी आख्या पर आगे बढ़ेंगे और सबकी सहमति से काम करेंगे।

Tags: cm dhamiJoshimath crisisUttarakhand News
Previous Post

G-20 प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बनाने में मिलेगी मदद: एके शर्मा

Next Post

सफलता के लिए सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास जरूरी: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Next Post
CM Dhami

सफलता के लिए सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास जरूरी: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

15/08/2025
कोरोना कवच पॉलिसी

कोरोना बीमाधारकों को नहीं मिला कैशलेस ईलाज

20/07/2020
राखी ड्रेस ऑप्शन

राखी पर घर पर रखी किसी भी साड़ी को ऐसे दें फ्यूजन लुक

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version