• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्कान, प्रगति के बाद अब पिंकी की साजिश, पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश की

Writer D by Writer D
28/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
Pinky tried to kill her husband

Pinky tried to kill her husband

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। यूपी में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो रिश्तों की बुनियाद पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कभी प्रेमी के लिए पति की हत्या, तो कभी साजिश की खौफनाक कहानियां लोगों को हैरान कर रही हैं। मेरठ की मुस्कान और औरैया की ‘कातिल दुल्हन’ प्रगति का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मुजफ्फरनगर से एक और दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिंकी (Pinky) नाम की महिला, जिसकी शादी महज दो साल पहले हुई थी, ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोप है कि उसने कॉफी में जहर मिलाकर पति की जान लेने की साजिश रची। इस सनसनीखेज मामले में बहन की शिकायत पर पुलिस ने पिंकी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिंकी (Pinky) की ऐसी साजिश की चौंक गए सभी

मुजफ्फरनगर जिले में खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भायँगी निवासी 26 वर्षीय अनुज शर्मा की शादी दो साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की पिंकी शर्मा (Pinky) उर्फ सन्नो से हुई थी।अनुज मेरठ के एक अस्पताल में नौकरी करता था। शादी के कुछ महीने बाद ही पिंकी और अनुज के बीच विवाद शुरू हो गए। अनुज को शक था कि पिंकी किसी और से बात कर रही है। कई बार अनुज ने पिंकी को समझाने की कोशिश की।

अनुज की बहन मीनाक्षी ने बताया कि जब वह नौकरी पर चला जाता, तो पिंकी (Pinky) घंटों मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात करती।हालात इतने बिगड़ गए कि पिंकी ने अनुज के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई। अनुज की बहन मीनाक्षी ने बताया कि एक दिन अनुज ने पिंकी का मोबाइल छीनकर उसके प्रेमी के मैसेज और फोटो देख लिए। प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि पिंकी का एक रिश्तेदार था। इसके बाद 25 मार्च की शाम को पिंकी ने अनुज को कॉफी में जहर देकर मारने की कोशिश की। कॉफी पीते ही अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

ओरैया की ‘मुस्कान’ ने कराया पति का कत्ल, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया की सूचना मिली थी कि पिंकी द्वारा अपने पति अनुज कुमार को कॉफी में मिलाकर यह जहर दे दिया गया है। अनुज के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Tags: crime newsmujaffarnagar newsup news
Previous Post

मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल

Next Post

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को ‘सुप्रीम’ राहत, भड़काऊ गाने के मामले में कोर्ट ने FIR की रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
Imran Pratapgarhi

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को ‘सुप्रीम’ राहत, भड़काऊ गाने के मामले में कोर्ट ने FIR की रद्द

यह भी पढ़ें

Sawan, Panchak

सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया, न करें ये काम

02/07/2025
CM Yogi inaugurated the UP trade show Swadeshi Mela.

इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबारी सुगमता व सुरक्षा से आया व्यापक निवेश : मुख्यमंत्री

10/10/2025
CM Dhami

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा की बुनियाद हैं वीर बलिदानी

21/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version