• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने देर रात तक ली ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक

Writer D by Writer D
08/10/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान देर शाम को रुद्रप्रयाग स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस बहुदेश्य भवन में विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा बच्चों, वृद्धजन और दिव्यागों के लिए तैयार महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट ‘कवच’ भी लांच किया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र पर काम कर रही है। सभी विभागों का दायित्व होना चाहिए कि जनता को किसी तरीके की परेशानी ना हो अगर किसी काम में कोई व्यावहारिक दिक्कत है तो उसका रास्ता निकाला जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवसों को नियमित आयोजित किया जाए।  तहसील दिवसों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के साथ-साथ बीडीसी की बैठकों में  जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए कि ग्राम सभा में चौपाल की व्यवस्था भी की जाए इसके साथ ही हर गांव में साल में एक विशेष आयोजन कर स्थापना दिवस के तौर पर ग्राम दिवस के रूप में  आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि बेहतर कार्य संस्कृति के साथ काम किया जाए।

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने विभाग़ों की जनपदीय समीक्षा में पौराणिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन करने. नेशनल हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों के आसपास वृक्षारोपण करने के साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कीवी उत्पादन , हथकरघा व हस्तशिल्प के उत्पादों को और बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम में न्यूनतम 15 से 20 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की जाए इसके साथ ही सरकार की योजनाओं एवं सरकारी अभियान में जनता को सहभागी बनाकर आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए कि  जिला स्तर पर भी आने वाले 25 वर्षों के रोड मैप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बाद अब अमृत काल में हम सब प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए अमृत काल में विशेष कार्य योजना के साथ हम सब कार्य करें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ तीर्थ यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन हेतु पंक्तियों में खड़े होकर इंतजार ना करना पड़े इसके लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भारत सरकार में नीति आयोग थिंक टैंक के रूप में अहम भूमिका निभाता है उसी प्रकार जनपद स्तर पर विकास विभाग भी थिंक टैंक की भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरलीकरण समाधान और निस्तारण को कार्यशैली में शामिल करते हुए जनता की समस्याओं के निराकरण की पहल शुरू करें।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष  सुमंत तिवारी, विधायक रुद्रप्रयाग  भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ शैला रानी रावत, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष  अजेंद्र अजय, जिलाध्यक्ष भाजपा  दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक  आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी  नरेश कुमार, अपर जिला अधिकारी  दीपेन्द्र सिंह नेगी, डीएफओ रुद्रप्रयाग  अभिमन्यु, डीएफओ केदारनाथ  इंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी सु मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक ग्राम विकास  रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी  परमानन्द राम, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंडियाल , अधीक्षण अभियंता सिंचाई  सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि  जीत सिंह रावत, जिला बचत अधिकारी  सूरत लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

Next Post

कल से होगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Post Office

कल से होगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

यह भी पढ़ें

मुलायम सिंह के निधन पर भावुक हुए लालू यादव, ‘नेताजी’ को बताया समाजवादी वटवृक्ष

10/10/2022
एम. वेंकैया नायडू M. Venkaiah Naidu

राष्ट्रवाद, साहस और त्याग की मूर्ति हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस : एम. वेंकैया नायडू

23/01/2021
Shekhar Suman react

शेखर सुमन : ‘छोटी मछलियां पकड़ी गईं, अब बड़ी शार्क की बारी है’

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version