• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैलोवीन पार्टी में मची भगदड़, अबतक 150 से ज्यादा लोगों की मौत

Writer D by Writer D
30/10/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Halloween festival

Halloween festival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव (Halloween Festival) के दौरान मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। लगभग 82 लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई वैश्विक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राहत और बचाव अधिकारियों ने बताया है कि जान गंवाने वाल लोगों में ज्यादातर की उम्र 20 से 30 साल के बीच है।

दक्षिण कोरिया में हुई भगदड़ की घटना दुखदायी है। हालांकि किसी कार्यक्रम के दौरान भगदड़ की यह पहली घटना नहीं। विश्व के अलग-अलग देशों में इस तरह के हादसे पहले भी हुए हैं।

कब-कब और कहां मची भगदड़

अप्रैल 1989: ब्रिटेन में 1989 में लिवरपूल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच इंग्लिश एफए कप सेमीफाइनल मैच में भगदड़ मचने के बाद करीब 96 लोगों की मौत हो गई थी।

जुलाई 1990: मक्का के पास सऊदी अरब की अल-मुईसेम सुरंग के अंदर, हज यात्रा के आखिर में 1,426 तीर्थयात्रियों की भगदड़ मचने के बाद मौत हो गई थी।

मई 1994: सऊदी अरब में जमारत ब्रिज के पास हज के दौरान मची भगदड़ में 270 लोगों की मौत।

अप्रैल 1998: सऊदी अरब में हज के दौरान 119 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की भगदड़ मचने के बाद मौत।

मई 2001: अफ्रीका के घाना में, फुटबॉल स्टेडियम में हुई भगदड़ में करीब 126 लोगों की मौत।

फरवरी 2004: सऊदी अरब में जमारात ब्रिज के पास हज के दौरान पत्थरबाजी के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत।

जनवरी 2005: भारत के महाराष्ट्र में एक दूरस्थ इलाके में स्थित मंदिर के पास भगदड़ मचने से 265 तीर्थयात्रियों की मौत।

अगस्त 2005: इराक में आत्मघाती हमलावर की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 1,005 लोगों की मौत। यह हादसा टाइग्रिस नदी के पुल पर हुआ था।

हेलोवीन पार्टी में मची भीड़ में भगदड़, 120 की मौत

जनवरी 2006: जमरात पुल के पूर्वी प्रवेश द्वार पर 362 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की भगदड़ में मौत।

अगस्त 2008: भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित नैना देवी मंदिर में भूस्खलन की अफवाह के बाद तीर्थयात्रियों में भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 145 लोगों की मौत।

सितंबर 2008: भारत के ऐतिहासिक शहर जोधपुर के पास चामुंडा मंदिर में भगदड़ में 147 लोगों की मौत।

जुलाई 2010: जर्मनी के डुइसबर्ग में लव परेड टेक्नो म्यूजिक फेस्टिवल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत।

नवंबर 2010: कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में भगदड़ मचने से कम से कम 350 लोग मारे गए।

जनवरी 2013: दक्षिणी ब्राजील के सांता मारिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से मची भगदड़ में 230 से अधिक लोगों की मौत।

अक्टूबर 2013: भारत के मध्य प्रदेश में एक मंदिर की ओर जाने वाले पुल को पार करने दौरान भगदड़ में 115 लोगों की मौत।

सितंबर 2015: सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 717 लोगों की मौत।

अप्रैल 2021: इजरायल में धार्मिक उत्सव में भगदड़। 44 लोगों की मौत।

नवंबर 2021: टेक्सास के ह्यूस्टन में संगीत समारोह में भगदड़ में नौ लोगों की मौत।

जनवरी 2022: कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल के दौरान हुई भगदड़ में करीब 12 लोगों की मौत।

जनवरी 2022: मोनरोविया के बाहरी इलाके में भगदड़ मचने से 29 लोगों की मौत।

मई 2022: नाइजीरिया के एक चर्च में भगदड़ के दौरान कम से कम 31 लोगों की मौत।

अक्टूबर 2022: इंडोनेशिया के एक फुटबॉल स्टेडियम में मची भगदड़ में कम से कम 125 लोग मारे गए।

Tags: # world newshalloween festivalHalloween festival 2022international News
Previous Post

शिक्षा मंत्रालय के पास हुए दो बम विस्फोट, 100 से अधिक लोगों की मौत

Next Post

छठ का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का उदाहरण है: प्रधानमंत्री मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
pm modi

छठ का पर्व 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का उदाहरण है: प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें

pushkar singh dhami

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

22/08/2021
sanjay singh

मासूमों के लिए वेंटीलेटर खरीद में हो रहा घोटाला : संजय सिंह

03/07/2021
देख लो Harrier वालों, Tata Sierra में मिलेंगे ये 5 कमाल के फीचर्स! आज होगी लॉन्च

Harrier भी फेल! Sierra में मिलेंगे 5 धमाकेदार फीचर्स

26/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version