Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ चिड़ियाघर की मादा दरियाई घोड़ा आशी की हालत चिन्ताजनक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) की मादा दरियाई घोड़ा आशी की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।

प्राणि उद्यान के निदेशक आर के सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार फरवरी से मादा दरियाई घोड़ा आशी अस्वस्थ है और आज भी उसने भोजन गृहण नही किया है तथा अधिकांश समय चुपचाप पानी में रहती है। उन्होंने बताया कि आशी की चिकित्सा वरिष्ठ पशु चिकित्सकों के दल द्वारा पांच फरवरी से आरम्भ की गयी थी।

उन्होंने बताया कि प्राणि उद्यान के उपनिदेशक एवं पशु चिकित्सक उत्कृष शुक्ला के अलावा अन्य संस्थानों, प्राणि उद्यानों,पशु चिकित्सा महाविद्यालयों एवं पशु पालन विभाग से लगातार सम्पर्क बनाये हुए है तथा इसके इलाज के संबंध में परामर्श एवं सुझाव ले रहे हैं। मादा दरियाई घोड़ा की 24 घंटे निगरानी एवं देखभाल की जा रही है।

उम्रकैद की सजा काट रहे है कैदी ने टॉयलेट क्लीनर पीकर किया आत्मदाह का प्रयास

गौरतलब है आशी के बीमार होने के बाद एहतियान इसके बाड़े के पास दर्शकों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button