• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सीएम फेलो कर रहे हैं इनोवेटिव कार्य

Writer D by Writer D
09/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Fellows

CM Fellows

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दूरगामी सोच और अनूठी पहल के तहत प्रदेश में सीएम फेलोशिप प्रोग्राम (CM Fellowship Programe) शुरू किया था। सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के तहत प्रदेश के सभी आकाक्षांत्मक विकास खंडो में सीएम फेलो (CM Fellows) की नियुक्ति की गई थी, जो आज ग्रामीण विकास के क्षेत्र में इनोवेशन और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में योगदान दे कर नई विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। सीएम फेलो (CM Fellows) ग्रामीण स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं विकास कार्यों में अपने सुझाव, जन समस्याओं को सीएम फेलो पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाते हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। साथ ही ब्लाक एवं जिला स्तर पर समस्याएं दूर करने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से प्रेरित हो कर सीएम फेलो अपने सफल इनोवेटिव प्रयोगों से प्रदेश स्तर पर व्याप्त गंभीर समस्याओं के हल और विकास कार्य के मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं।

संवर्धन सुपर फूड किट के वितरण से दर्ज हुआ बाल कुपोषण में तेज सुधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शुरू की गई सीएम फेलोशिप योजना के तहत एटा जनपद के सकीट विकास खण्ड के सीएम फेलो (CM Fellows) डॉ. दिनेश कुमार ने ऐसी ही एक मिसाल पेश की है। दिनेश कुमार ने अपने विकास खण्ड के बच्चों में व्याप्त तीव्र गंभीर कुपोषण (सैम) और मध्यम तीव्र कुपोषित (मैम) बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए संवर्धन सुपर फूड किट के वितरण शुरू करवाया। उन्होंने सीएम योगी के आहार से उपचार के मंत्र को अपनाते हुए जिलाधिकारी महोदय के सहयोग से सकीट में उच्च गुणवत्तायुक्त पुष्टाहार की संवर्धन किट तैयार करवाई। जिसमें आँवला और गुड के लड्डू, जैविक शहद , मशरूम- कार्न सूप, आँवला त्रिफला जीरा जूस, कुकीज और पोषक दलिया को शामिल किया गया। इस सुपर फूड के वितरण का परिणाम अगले छह माह में ही देखने को मिला।

सीएम फेलो (CM Fellows) ने बताया कि जहां सकीट ब्लाक में 2024-25 की पहली तिमाही में 122 सैम और 762 मैम मामले दर्ज किये गये थे। वो साल की तीसरी तिमाही तक आते-आते 67 बच्चे सैम और 539 बच्चों में ही मैम की स्थिति में रह गये, शेष बच्चें समान्य बच्चों की स्थिति में आचुके हैं। बाकि बच्चों की पोषण की स्थिति में भी तीव्र सुधार दर्ज किया गया है। जो कि बाल कुपोषण दूर करने में एक मिसाल बन गया है।

सीएम फेलो (CM Fellows) ने हरदोई के सण्डीला में किया है किचन गार्डेन का इनोवेटिव प्रयोग

इसी तरह हरदोई जनपद के सण्डीला आकांक्षात्मक विकास खण्ड में सीएम फेलो (CM Fellows) किरण कुमारी ने किचन गार्डन का इनोवेटिव प्रयोग किया था। जिसने ग्रामीण महिलाओं के सक्शत्तिकरण के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। सीएम फेलो किरण कुमारी ने बताया कि उन्होंने विकास खण्ड में विशेष कर गर्भवती महिलाओं में स्वास्थ्य और कुपोषण की स्थिति को देखते हुए, उन्हें अपने ही घर में पोषक साग-सब्जी उपलब्ध करवाने के लिए किचन गार्डेन बनाने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि मेल जोल संस्था और जिले के एडीपीओ अधिकारी के सहयोग से किचन गार्डेन बनावाये थे। वर्तमान में सण्डीला विकास खण्ड में लगभग 300 किचन गार्डेन चलाये जा रहे हैं। जिससे प्रोत्साहित हो कर जिले में और भी विकास खण्डों के प्रधान अपने गावों में किचन गार्डेन को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

बस्ती जनपद में सिरका-अचार का उत्पादन, बना महिला सशक्तिकरण का आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक ब्लाक एक उत्पाद योजना से प्रेरित होकर जनपद बस्ती के व्रिक्रमजोत विकास खण्ड के सीएम फेलो (CM Fellows) शैलेश कुमार उपाध्याय ने अपने ब्लाक के केशवपुर ग्राम पंचायत में सिरका और अचार के उत्पादन बड़े पैमाने पर शुरू करवाया।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने शुक्ला सिरका भंडार नाम की एक छोटी सी दुकान शुरू करवायी थी, जो कि वर्तमान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से बड़े पैमाने पर सिरके और आचार का व्यवसाय कर रही है। वर्तमान में लगभग 50 महिलाओं को न केवल रोजगार मिल रहा है एवं उनको प्रतिमाह 6800 रूपये की आय भी प्राप्त हो रही है। सीएम फेलो का ये प्रयास ब्लाक की महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण का कार्य कर रही है।

Tags: CM Fellows
Previous Post

भारत की रक्षा जरूरतों के साथ ही रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Next Post

छोटे किसान ही उत्तर प्रदेश के असली सोना : अजय बंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
Next Post
World Bank President Ajay Banga

छोटे किसान ही उत्तर प्रदेश के असली सोना : अजय बंगा

यह भी पढ़ें

Eyes

शाम को बनाए मदहोश इस सनसेट आईज लुक से

02/03/2022
Murder

अमेरिका में डिपार्टमेंटल स्टोर में फायरिंग, भारतीय पिता-बेटी की हत्या

23/03/2025
CM Dhami

सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नही – सीएम धामी ने हैली सर्विस ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया

11/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version