• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम हेल्पलाइन जन शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम पुष्कर

Writer D by Writer D
05/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि जनशिकायतों के समाधान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम हेल्पलाइन पर आए जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता के साथ किया जाए। इसके लिए एक उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाया जाय। एक माह में मुख्यसचिव और प्रत्येक 15 दिन में विभागीय सचिवों की ओर से इसकी मॉनिटरिंग के लिए बैठक की जाए।

आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस दौरान कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जन शिकायतों के समाधान के लिए अगर किसी स्तर पर संबंधित अधिकारी की ओर से लापरवाही बरती जा रही है, तो ऐसे अधिकारियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अन्तिम पंक्ति तक के लोगों को सीएम हेल्पलाइन से मदद मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो, इसकी जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाई जाए। यदि सीएम हेल्पलाइन पर कोई आपातकालीन कॉल आती है, तो संबंधित व्यक्ति की मदद के लिए संबंधित हेल्पलाइन नम्बर या आपातकालीन सेवाओं से उन्हें कनेक्ट करने की व्यवस्था भी की जाए।

शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शिकायतें या शिकायती पत्र सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में आती हैं,उन्हें भी सीएम हेल्पलाइन में डाला जाए। जन शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के शिकायतकर्ता अगस्त्यमुनि के पंकज गोस्वामी एवं हल्द्वानी की बीना पंत से फोन से भी वार्ता की। पंकज गोस्वामी ने देवभूमि एप पर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था। काफी समय तक वेरिफिकेशन न होने के कारण उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के 12 घण्टे के अन्दर ही उनका पुलिस वेरिफिकेशन हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बीना ने बताया कि उन्होंने विद्युत से संबंधित समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद जल्द ही समस्या का समाधान हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि 1905 नम्बर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कारगर साबित हो रहा है।

अब दो घंटे अधिक सुनी जा रहीं शिकायत

निदेशक आईटीडीए डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर शिकायत सुनने का समय 2 घंटे और बढ़ाया गया है। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक शिकायत दर्ज की जा रही है। पहले यह रात्रि के 10 बजे तक दर्ज की जा रही थी।

54 विभाग और 155 उप विभाग पंजीकृत

सीएम हेल्पलाइन में 54 विभाग एवं 155 उप विभाग पंजीकृत हैं। समस्याओं के समाधान के लिए चार स्तर बनाये गये हैं। ब्लॉक, जिला, विभागाध्यक्ष एवं शासन स्तर तक है। सीएम हेल्पलाइन 1905 पर अभी तक कुल 174250 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसमें से 105060 शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद बंद कर दी गई है। शेष पर अलग-अलग स्तर पर प्रक्रिया गतिमान है।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु,सचिव शैलेश बगोली,अरविन्द सिंह ह्यांकी,विनोद कुमार सुमन,अपर सचिव सोनिका उपस्थित रहे।

Tags: CM PushkarUttrakhand News
Previous Post

डिप्टी CM केशव मौर्य ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्यगोपाल का लिया हालचाल

Next Post

मीका सिंह बोले- काश मैं भी जा पाता, सिर्फ आर्यन ही था क्या?

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनीस्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री

05/08/2026
Chattisgarh Cabinet Meeting
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद की बैठक: छग एआई मिशन काे मंजूरी, 500 करोड़ हाेंगे खर्च

05/08/2026
Next Post

मीका सिंह बोले- काश मैं भी जा पाता, सिर्फ आर्यन ही था क्या?

यह भी पढ़ें

प्रान्त योजना की बैठक में सुनील मणि त्रिपाठी बनाये गए विहीप के जिला उपाध्यक्ष

02/03/2025

गुजरात की तर्ज पर यूपी के हर जिले में होगा भूसा बैंक

24/04/2022

दिल्ली में दंगे भारतीय जनता पार्टी ने भड़काए : संजय सिंह

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version