• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…. पहले ही चेताया था’, हावड़ा हिंसा पर CM ममता बनर्जी का बयान

Writer D by Writer D
30/03/2023
in राष्ट्रीय
0
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हावड़ा। रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई है। वहां हावड़ा के काजीपारा में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान किसी वजह से माहौल बिगड़ा और बात आगजनी तक पहुंच गई। कई वाहनों और दुकानों को फूंक दिया गया। मामले पर अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का बयान आया है। उन्होंने इस हिंसा को दंगे का नाम दिया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। दूसरी तरफ बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

अपने बयान में ममता (Mamata Banerjee) बोलीं कि उन्होंने पहले ही कहा था कि मुस्लिम बहुल इलाके से यात्रा निकालते वक्त सावधानी बरतें, वहां से परहेज करें। बंगाल सीएम ने यह भी दावा किया कि शोभा यात्रा का रूट बदला गया था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस वालों की इसमें संदिग्ध भूमिका पाई गई तो उनपर भी एक्शन होगा।

हावड़ा के शिबपुर में हुई थी हिंसा

मामला हावड़ा के शिबपुर का है। जानकारी के मुताबिक, वहां शाम को विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल ने शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान ही हिंसा हुई। हिंसा की वजह फिलहाल सामने नहीं आई। लेकिन बाद के कुछ वीडियोज जरूर सामने आए हैं। वहां कई वाहनों को आग के हवाले किया गया है, ये वीडियो में साफ दिख रहा है। इसके अलावा वहां पथराव भी हुआ है। फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और आगे जांच जारी है।

इस हिंसा पर ममता (Mamata Banerjee) ने कहा, ‘मेरे आंख और कान खुले हैं। मुझे सब दिख रहा। मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि मुस्लिम बहुल इलाकों से शोभायात्रा को लेकर ना जाएं, उनको सावधानी बरतनी चाहिए थी। मैंने कहा था कि राम नवमी पर रैली निकाली गई तो हिंसा हो सकती है।’ ममता ने आगे हावड़ा हिंसा को दंगे का नाम दिया। वह बोलीं, ‘मैंने सुना है कि हावड़ा में दंगा हुआ है।’

बता दें कि सीएम ममता कोलकता में केंद्र सरकार के खिलाफ 30 घंटे के धरने पर बैठी थीं। यह धरना आज खत्म हो गया। इसके पूरा होने पर ही ममता ने हावड़ा हिंसा पर भी बात की।

Tags: Bengal Newshowrah violenceMamata Banerjee
Previous Post

योगी सरकार की पहल से मिली नवरात्रि पर्व को अलग पहचान

Next Post

किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ाना सरकार का लक्ष्य: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ाना सरकार का लक्ष्य: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Operation Ganga: 15 स्पेशल उड़ानों से यूक्रेन से 3000 भारतीयों को किया गया एयरलिफ्ट

06/03/2022
After WhatsApp, now new features come for WhatsApp Business users

WhatsApp के बाद अब WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए आए नए फीचर्स

03/06/2021

सोशल मीडिया पर छाया पीएम मोदी का काशी दौरा और विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version