• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा को स्टार्टअप का अग्रणी हब बनाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सैनी

Writer D by Writer D
04/01/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini ) ने कहा कि हरियाणा को स्टार्टअप्स के लिए एक अग्रणी हब के रूप में स्थापित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हरियाणा स्टार्टअप्स का एक प्रमुख केंद्र बने, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं और सरकार का ध्येय है कि मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत देशभर में हरियाणा की एक अनूठी पहचान बने, जो न केवल आर्थिक विकास का माध्यम बने, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के द्वार भी खोले। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा के स्टार्टअप उद्यमियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सहकारिता और पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini ) ने कहा कि आगामी समय में हरियाणा में स्टार्टअप्स की संख्या 3 गुणा बढ़नी चाहिए। इसके लिए आज हर सफल स्टार्टअप उद्यमी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह आगे 3 नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025- 26 के राज्य बजट में सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं बनाने पर विचार कर रही है, ताकि युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और फंड की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने (CM Nayab Saini ) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के अनुरूप हरियाणा को विकसित राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार उद्योगों को विकसित करने के लिए विभिन्न नीतियों के तहत प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा देने में स्टार्टअप बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। गांवों में जाकर ऐसे परंपरागत कार्य करने वाले लोगों को जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने (CM Nayab Saini ) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरागत व पैतृक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के राज्य बजट से पहले राज्य सरकार बजट पूर्व परामर्श बैठकों के माध्यम से नागरिकों, उद्योगपतियों व अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर रही है, ताकि हर वर्ग के कल्याणार्थ और हरियाणा के समावेशी विकास का बजट तैयार किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप उद्यमियों से भी बजट के संबंध में सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया और सुझावों को बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों के आधार पर हरियाणा में स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी।

बजट के लिए ऑनलाइन दें सुझाव : राजेश खुल्लर

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जो वित्त मंत्री भी हैं, ने बजट के लिए एक नई पहल की है। हरियाणा के आगामी बजट के लिए इस बार प्रदेश के साथ-साथ अन्य नागरिक भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से हर व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हरियाणा का युवा रोजगार लेने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने, इस विजन में स्टार्टअप्स बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में हरियाणा के स्टार्टअप उद्यमी मौजूद थे।

Tags: CM Nayab Saini
Previous Post

‘… अब हमेशा साथ रहेंगे’, लालू के ऑफर पर बोले नीतीश

Next Post

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

यह भी पढ़ें

Agniveer

अग्निवीर वायु भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, फटाफट करें आवेदन

19/08/2023
PM Modi

नया संसद भवन, नये भारत के सृजन का आधार बनेगा: मोदी

28/05/2023
Cricket - ICC Men's T20 World Cup - Super 12 - Semi-Final - England v New Zealand - Sheikh Zayed Cricket Stadium, Abu Dhabi, United Arab Emirates - November 10, 2021 New Zealand's Daryl Mitchell and Mitchell Santner celebrate after the match REUTERS/Hamad I Mohammed - UP1EHBA1D5W4O

न्यूजीलैंड की जीत पर खुश हुए रॉस टेलर, कहा- टीम ने शानदार जीत हासिल की

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version