• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने भर्तियां निकाली, कांग्रेस ने भर्तियों को रूकवाने का काम किया: सीएम नायब सिंह

Writer D by Writer D
26/08/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh)ने रोहतक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। यहीं से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सारी गतिविधियां चलाई जाएंगी। यह उद्घाटन हवन में आहुति डालकर किया गया है।

वहीं उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस पार्टी से सवाल किए हैं, कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ समझौता किया है। इसलिए वो जवाब दे की नेशनल कांफ्रेंस के मेनिफेस्टो में जो बातें रखी गई है क्या कांग्रेस पार्टी उनका समर्थन करेगी। क्योंकि वे सभी वायदे देश के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी ये जवाब दें कि 10 साल में उन्होंने जनहित के कौन से काम किया। इस चुनाव के बाद वे बाप बेटा ही बचने वाले हैं।

रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने दुष्यंत चौटाला को भी नसीहत देते हुए कहा कि अपने आप को इतना स्ट्रांग करें की कुछ सीट निकल आए। लेकिन आजकल दुष्यंत चौटाला भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संपर्क में है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा दुष्यंत चौटाला को खत्म करना चाहते हैं, मैं इसलिए नसीहत दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमें किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी। कंगना रनौत की सवाल पर नायब सैनी गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए और बोले जिसने जवाब दिया है उसी से सवाल किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि मुझे बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे युवाओं का उत्साह इन 10 सालों में बढ़ा है। कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं का विश्वास खो चुका था, लेकिन भाजपा की सरकार ने युवाओं के विश्वास को बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, राज्यसभा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश सचिव उमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक व सुनीता डांगी आदि नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी जिससे युवा भी खुश हैं और उनके परिवार तथा रिश्तेदार भी खुश हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। तीज पर्व पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को 500 रुपये में गैस के सिलेंडर का तोहफा दिया है।

PunjabKesari

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के जनहितैषी कामों में विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष के नेताओं को ललकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने खाली घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि घोषणाओं को इम्पलीमेंट भी किया है, हमारी सरकार ने सभी कामों को धरातल पर उतारा है। सरकार ने जो कहा है उसे समय पर लागू किया है। भाजपा का 10 साल का कार्यकाल गौरवशाली रहा है।

भाजपा सरकार के कामों से हरियाणा के किसान उत्साहित

सीएम सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि भाजपा के ईमानदारी से किए गए कामों से प्रदेश के किसानों में जोश और उत्साह है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने खाद का दाम बढ़ने नहीं दिया। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खदीने की गारंटी दी है। बरसात कम होने के कारण किसानों का खर्च ना बढ़ पाए, इसलिए भाजपा सरकार ने किसानों के खातों में प्रति एकड़ के हिसाब से 2000 रुपये ट्रांसफर किए। 525 करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे डाले जा चुके हैं।

भाजपा ने गरीबों को प्लाट दिया, कागज भी दिए और कब्जा भी दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को लॉलीपोप देने का काम किया। गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट देने का झूठा वादा कर कांग्रेस ने उनका वोट लिया और फिर बाद में ना कागज दिए और ना ही प्लॉट पर कब्जा दिया। गरीब लोग प्लॉट के लिए भटकते रहे। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट भी दिए, कब्जा भी दिया और कागज भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर अभी आचार संहिता नहीं लगती तो हम 50 से 60 हजार गरीब लोगों को प्लॉट दे देते। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जो लोग प्लॉट से वंचित रह गए हैं उन्हें 4 अक्टूबर के बाद प्लाट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े गांवों में 50 गज और शहीरों में शहरी आवास योजना के तहत 30-30 गज प्लॉट देने का गारंटी दी है। हमारी सरकार अब तक शहरों में भी 15 हजार 240 लोगों का प्लॉट दे चुकी है।

हमने भर्तियां निकाली, कांग्रेस ने भर्तियों को रूकवाने का काम किया

नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बनाया हुआ है। भर्ती निकलती है कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग कोर्ट जाकर भर्ती रुकवा देता है। अभी भी भर्तियां हो रही थी, लेकिन कांग्रेस को दर्द हो गया और हाईकोर्ट चले गए। युवाओं को भरोसा देते हुए नायब सैनी ने कहा कि युवा चिंता ना करें और कांग्रेस की अफवाह से बचें। डबल इंजन की सरकार योग्य युवाओं को नौकरियां देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्षों में गरीबों के लिए बहुत काम किए हैं। अब हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों की छतों पर निशुल्क 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाएगी। गरीबों को फ्री बिजली देना हमारा लक्ष्य है जिस पर काम शुरू हो चुका है। हैपी कार्ड योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है।

सिर गर्व से उंचा कर घर-घर जाएं कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए बहुत काम किए हैं। अपना सिर गर्व से उंचा कर घर-घर जाएं और लोगों को सरकार के काम बताएं। अगर कोई व्यक्ति सरकार की योजनाओ से वंचित रह गया है तो उसे भरोसा दें कि 4 अक्टूबर के बाद उनके काम भी हो जाएंगे। नायब सैनी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना सहयोग दें।

जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया : पंडित मोहन लाल कौशिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि रोहतक में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 90 की 90 विधानसभाओं में चुनाव अभियान की शुरूआत हो गई है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। श्री कौशिक ने कहा कि 10 वर्षों से भाजपा जनहित में लगातार काम करती आ रही है। सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और हरियाणा की जनता नायब सैनी की कार्यशैली से खुश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरक्की के लिए जनता जर्नादन का तीसरी बार भी भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा और नायब सैनी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी।

भाषण देते-देते लोगों से संवाद करने लगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) की एक खासियत आज जनता को लुभा गई। मुख्यमंत्री चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद जब रोहतक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो मंच के सामने से एक बुजुर्ग कार्यकर्ता ने उठकर नायब सरकार के कार्यों की तारीफ की तो मुख्यमंत्री ने भी मंच से संवाद करना शुरू कर दिया।

विनेश के कंधे पर बंदूक रखकर स्वार्थ की राजनीति करना चाहते हैं हुड्डा: सीएम नायब

यहां तक कि उन्होंने कहा कि दादा का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें समय-समय पर मिलता रहता है। ऐसे अनुभवी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा फिर से सरकार बनाने वाली है। इसी तरह मीडिया गैलरी के पीछे खड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने भी गैस सिलेंडर सस्ता मिलने की बात पर मुख्यमंत्री के नाम का जयकारा लगाया, तो मुख्यमंत्री ने उनसे भी संवाद कर महिला कार्यकर्ता का धन्यवाद किया।

Tags: CM Nayab SinghHaryana newsNational news
Previous Post

विनेश के कंधे पर बंदूक रखकर स्वार्थ की राजनीति करना चाहते हैं हुड्डा: सीएम नायब

Next Post

भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेरणादाई है : मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
CM Dhami

भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेरणादाई है : मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Dhanteras

कब मनाया जाएगा धनतेरस, इस दिन जरूर खरीदें ये एक चीज

13/10/2024
Road Accident

डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस कमांडो घायल

20/12/2022
Naxalites surrendered

एक लाख के इनामी नक्सली सहित चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version