• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमीशन मोड में काम करती है कांग्रेस और भाजपा मिशन मोड में काम कर रही है: नायब सिंह

Writer D by Writer D
25/07/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  फतेहाबाद पहुंचे हैं। सीएम कार्यक्रम के आरंभ में 225 करोड़ 79 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं सीएम के साथ फतेहाबाद से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौजूद रहे। फतेहाबाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति सरकार के विश्वास का प्रतीक है। फतेहाबाद का अस्तित्व अशोक कल से है। सीएम ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में विकास किया है। पिछले 10 वर्षों से योजना बाद तरीके से काम किए हैं। विरोधी दल हमारे 10 सालों का हिसाब मांग रहे हैं।

वहीं सीएम (CM Nayab Singh)  ने कहा कि आज कांग्रेस हमारी सरकार से हिसाब मांग रही है,पहले कांग्रेस अपने कार्यकाल का हिसाब दे। हमारी सरकार का हिसाब आज का युवा दे रहा है। हमारी सरकार का हिसाब आज किसान दे रहा है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस कमीशन मोड में काम करती है और भाजपा मिशन मोड में काम कर रही है। बीजेपी से पहले व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद से मुक्त कर विकसित बनाने का काम किया है। कांग्रेस काल में किसानों की जमीन को कौड़ियों में खरीदते थे। बड़े-बड़े बिल्डर को दाम बढ़ाकर जमीन भेज देते थे।

सीएम सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल का प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है। प्रदेश में बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है। किसानों के खाते में फसल बीमा का सीधा पैसा आता है। बुजुर्गों को अब घर बैठे पेंशन मिल रही है। बीजेपी ने फोरलेन सिक्स लेन और हाईवे का काम किया है। प्रदेश में ओवर ब्रिज और अंडर पास बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में फतेहाबाद में विकास नहीं था। 2014 से पहले फतेहाबाद में रोड बिजली, पानी नहीं थे। प्रदेश में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है।

करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास

फतेहाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि फतेहाबाद में 313 करोड़ 51 लाख रुपए के विकास कार्य हुए हैं। मुझे खुशी है कि फतेहाबाद का विकास तेजी से हो रहा है। फतेहाबाद में जल्द राज्य के मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। सेक्टर 9 में 45 करोड़ की लागत से 200 बेड का हॉस्पिटल बनेगा। टोहाना में 136 करोड़ की इलाका से 100 बेड का बन रहा है। दरियापुर में फुटबॉल एकेडमी खोली गई है। 16 करोड़ की लागत से सेक्टर 5 में नया बस स्टैंड बनेगा। 8 करोड़ की लागत से मल्टी बिल्डिंग पार्किंग स्थल बनाया गया है। 26 करोड़ की लागत से टोहाना में बस स्टैंड बनाया है। भूना में 13 करोड़ की लागत से कॉलेज खोला है। 9 करोड़ की लागत से जाखल में नई ITI का निर्माण हुआ है।

सीएम (CM Nayab Singh) ने कहा कि अग्निवीरों को सरकार में 10% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। हैप्पी योजना के तहत 1000 किलोमीटर फ्री यात्रा की सुविधा। कन्यादान योजना के तहत शादी के लिए 3 दिन पहले पैसा घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक के कम पर विकास हो रहा है।हमारी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का काम किया है।

धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, बोले- जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए होगी नियमित समीक्षा

फतेहाबाद के विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने विकास लिए 10 करोड़ देने की घोषणा की। गांव बड़ोपल में वन्य जीव उपचार बनाया जाएगा। गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। फतेहाबाद के वार्ड 13 में बूस्टिंग स्टेशन लगाया जाएगा। फतेहाबाद मिनी बायपास को दुरुस्त किया जाएगा। मैं अपना हिसाब लेकर आया हूं। कांग्रेस भी अपना हिसाब जनता के सामने रखें। भुना को उपमंडल, भट्टू को तहसील कमेटी के अनुसार बनाया जाएगा।

मंच से बोले सुभाष बराला

सुभाष बराला ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास के लिए 7300 करोड़ का बजट मिलता है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर वोट लेने का काम करते हैं। पुरानी पीढ़ी कांग्रेस की बात को समझती है। उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करने वाली बात को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला। तो वहीं बराला ने कहा कि बीजेपी सरकार हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लेकर आ रही है। रैली में राज्य सभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जब से देश मे भाजपा की सरकार आई, मोदी देश के पीएम बने, पूर्व में मनोहर लाल सीएम थे, अब नायब सिंह सैनी सीएम (CM Nayab Singh)  हैं, समाज के समग्र विकास की सोच इन्होंने ही दी है। सरकार ने गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। कांग्रेस के लोग बजट पर हल्ला गुल्ला मचा रहे हैं कि बजट में हरियाणा का नाम नहीं है।

Tags: CM Nayab Singhfayehabad newsHaryana newsNational news
Previous Post

कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस और शौर्य का प्रतीक: मुख्यमंत्री शर्मा

Next Post

प्रदेश बीजेपी में नहीं थम रही रार, सीएम की बैठक में फिर नहीं पहुंचे केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
cm yogi

प्रदेश बीजेपी में नहीं थम रही रार, सीएम की बैठक में फिर नहीं पहुंचे केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Cucumber Face Pack

ये रखेगा आपकी स्किन को तरोंताजा, मिलेगा गज़ब का ग्लो

27/05/2026
Sarees

दिवाली पर पाना चाहते हैं ट्रेडिशनल लुक, इन साड़ियों से दिखाएं खुद को आकर्षक

15/10/2025
CUET UG Result Declared

UPSC EPFO रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

22/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version