• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामाजिक कार्यों के लिए बढ़-चढक़र दान करना हमारी संस्कृति: नायब सिंह सैनी

Writer D by Writer D
11/08/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि सामाजिक कार्यों को लेकर हमारे समाज की संस्कृति रही है। जब भी अच्छे उद्देश्य व सामूहिकता के भाव के साथ कोई कार्य आरंभ किया जाए तो समाज आगे बढक़र दान करता है। उन्होंने यह बात रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित एलपाइन कांवेंट स्कूल में जाट कल्याण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जाट कल्याण सभा के भवन का शिलान्यास भी किया।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने जाट कल्याण सभा को बधाई देते हुए कहा कि आपका यह भवन समाज के सभी वर्गों के लिए काम आएगा। साथ ही न केवल स्थानीय लोगों बल्कि दूरदराज से आने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आप लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस भवन की आधारशिला रखने का यह अवसर बड़ी खुशी का दिन भी है।

उन्होंने (CM Nayab Singh) भवन के निर्माण के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। साथ ही जाट कल्याण सभा द्वारा भवन की पार्किंग के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की नीति के अनुसार इस मांग को पूरा करवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही स्वतंत्रता दिवस भी आने वाला है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

अच्छे उद्देश्य को लेकर संस्था को आगे बढ़ाएं: धर्मबीर सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि कोई भी संस्थान तभी लंबा चलता है। जब उसको आगे बढ़ाने के लिए उद्देश्य अच्छे हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डीएवी जैसे संगठन इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। सांसद ने इस दौरान भवन निर्माण में 21 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा भी की।

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, सीएम धामी ने सैनिक की शहादत को किया नमन

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जाट कल्याण सभा ने दिल्ली-एनसीआर सबसे बड़ा जाट भवन बनाने की जिम्मेदारी ली है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि निर्माण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह भवन सर्वसमाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

सामाजिक समरसता का बनेगा अनुपम उदाहरण: धनखड़

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह भवन 36 बिरादरी के लोगों के लिए सदैव खुला रहेगा। भवन के निर्माण में वन, वन्य जीव एवं पर्यावरण तथा खेल मंत्री संजय सिंह ने भी पांच लाख रुपए तथा अन्य लोगों ने भी वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया।

Tags: CM Nayab Singhgurugram newsHaryana newsNational news
Previous Post

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, सीएम धामी ने सैनिक की शहादत को किया नमन

Next Post

महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज ज्ञान का मंदिर बनेगा जहां पर अच्छी शिक्षा हासिल करेगें बच्चे: सीएम सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Next Post
CM Nayab Singh

महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज ज्ञान का मंदिर बनेगा जहां पर अच्छी शिक्षा हासिल करेगें बच्चे: सीएम सैनी

यह भी पढ़ें

Makeup

आपका पूरा लुक को बिगाड़ सकती हैं मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, जानें

11/08/2025
Greenland hospital

दो मासूमों की मौत मामले में ग्रीनलैंड हॉस्पिटल सील

13/03/2023

BJP विधायक विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा, कहा- स्वामी प्रसाद जहां कहेंगे वहां जाएंगे

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version