• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्यनगर व कैमरी गांव को जल्द ही महाग्राम योजना में किया जाएगा शामिल: नायब सैनी

Writer D by Writer D
20/07/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने घोषणा की है कि आर्यनगर व कैमरी गांव को जल्द ही महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आर्यनगर गांव में जमीन उपलब्ध होने पर डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि गंगवा रोड, साकेत कॉलोनी कम्युनिटी सेंटर के पास उपलब्ध जमीन पर अर्बन हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) शनिवार को जिले के गांव आर्यनगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु दक्ष आईटीआई, आर्यनगर में 15 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया जाएगा और आईटीआई में डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही विशेष पाइपलाइन के माध्यम से पीने के पानी की समस्या का भी निदान किया जाएगा।

उन्होंने कुम्हार धर्मशाला प्रेम नगर हिसार में शैड के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की राशि की मंजूरी की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के बजट में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में बीसी-ए के बैकलॉग को जल्द भरा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रियों को रवाना करने से पूर्व महिलाओं से आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने सपरा हॉस्पिटल से बाईपास राजगढ़ रोड तक की सडक़ तथा जिला हिसार में गांव तलवंडी रुक्का से गांव चनाना तक हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड की लगभग छह किमी की सडक़ को बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चौधरीवास सब माइनर बुर्जी संख्या 11300 से 18600 टेल तक रिमॉडलिंग का कार्य करवाया जाएगा। जिला फतेहाबाद में कुम्हार धर्मशाला बनाने के लिए नीति के अनुसार 50 प्रतिशत कलेक्टर रेट पर आधा एकड़ जमीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आर्य नगर में मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के अंतर्गत श्री अयोध्या धाम जाने वाले बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि आज से लाखों वर्ष पहले प्रजापति ब्रह्मा ने पंच तत्वों (पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि) के प्रयोग से सृष्टि की रचना की थी। ब्रह्मा जी के बेटे दक्ष प्रजापति ने भी इन्हीं पंच तत्वों का इस्तेमाल करके बर्तनों की कलाकारी की। इस प्रकार मनुष्यों में सबसे पहले कलाकार महाराजा दक्ष प्रजापति ही थे। इसलिए कुम्हार को प्रजापति की संतान मानकर प्रजापति कहा गया।

Tags: CM Nayab SinghHaryana newsNational news
Previous Post

झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता : नायब सैनी

Next Post

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी : मुख्यमंत्री शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी : मुख्यमंत्री शर्मा

यह भी पढ़ें

Stole

कोरियर कंपनी के कर्मचारी से हथियारों के बल पर 200 किलो चांदी की लूट

20/01/2022

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस बने डिप्टी सीएम

30/06/2022
rape penailty

नाबालिग छात्रा से दुराचार के आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version