• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता : नायब सैनी

Writer D by Writer D
20/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। कांग्रेस नेता प्रदेश में घूम-घूम कर हिसाब मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस की केंद्र और राज्य में वर्षों तक सरकार रही लेकिन उनके समय में एससी-बीसी वर्ग के हितों का हनन होता था, उनका शोषण होता था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) शनिवार को नजदीकी गांव आर्यनगर में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में लाेगाें को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हम गरीबों का शोषण नहीं होने देंगे, उन्हें मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के बेटे को प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के नेता बताएं कि क्या वे पिछड़ा वर्ग को इतना सम्मान देंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में पर्ची-खर्ची के साथ युवाओं को नौकरियां मिलती थी लेकिन हमारी सरकार में बिना पर्ची-बिना खर्ची के मैरिट पर युवाओं को नौकरियां मिली हैं। आज गरीब के घर के बच्चे भी हरियाणा में अधिकारी लग रहे हैं, जिन्होंने पहले कभी सोचा भी नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास रहा है कि सभी वर्गों के लोग आगे बढ़ें, सभी का उत्थान हो और सभी को बराबर के हक मिलें। इस दिशा में सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के अनुरूप विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, जो किन्ही कारणों से पिछड़े रह गये थे। सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि जो समाज समय-समय पर अपने पूर्वजों को याद नहीं करता, वो समाज उन्नति नहीं कर सकता। महाराजा दक्ष प्रजापति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महाराज दक्ष इस जगत के रचयिता ब्रह्माजी के 10 पुत्रों में से एक थे। वे कला में माहिर और समाज के अग्रणी और गौरवशाली थे। प्रदेश सरकार ने महापुरुषों को याद करने के लिए सरकारी स्तर पर उनकी जयंती को मनाने का काम शुरू किया है, जो समाज में जागृति लाने का काम करता है।

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती सरकारी स्तर पर मनाने के निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछड़ों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि पहली बार हरियाणा प्रदेश सरकार की तरफ से गुरु दक्ष जयंती मनाई जा रही है।

कार्यक्रम में हांसी विधायक विनोद भयाना, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, पूर्व विधायक वेद नारंग, जिलाअध्यक्ष आशा खेदड़, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनू डाटा सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित थे।

Tags: CM Nayab Singhharyna newsNational news
Previous Post

हरियाणा सरकार का फैसला: अब कचरे से बनेगा ग्रीन चारकोल

Next Post

आर्यनगर व कैमरी गांव को जल्द ही महाग्राम योजना में किया जाएगा शामिल: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
CM Nayab Singh

आर्यनगर व कैमरी गांव को जल्द ही महाग्राम योजना में किया जाएगा शामिल: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

Iron

सोमवार के दिन लोहा खरीदना शुभ या अशुभ, जीवन में क्या पड़ता है प्रभाव?

10/11/2025
UKSSSC

UKSSSC के 7000 पदों पर गतिमान भर्ती UKPSC को हस्तान्तरित

09/09/2022
Share Market

शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी, 86000 के बिल्कुल करीब पहुंचा Sensex

27/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version