Main Sliderबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

बिहार में कोरोना से बिगड़े हालात को देखते हुए बिहार सरकार बड़ा फैसला ले सकती है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य  में कोरोना से बिगड़ी स्थिति का आकलन करने  के लिए सोमवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।

मुख्यमंत्री इस वक्त राज्य के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। अन्ने मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार भी मौजूद हैं।

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है : सीएम योगी

जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी इस उच्च स्तरीय बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button