• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल की गिरी RCC बीम, मची अफरा-तफरी

दो हजार करोड़ की लागत से बन रहा ब्रिज

Writer D by Writer D
14/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Sixlane bridge girder RCC beam

Sixlane bridge girder RCC beam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल (Sixlane Bridge) की आरसीसी बीम बुधवार को ढह गई। बीम के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हलांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बीम गिरने के बाद छात्रों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शान्त करवाया।

बता दैं, महाकुंभ 2025 की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक गंगा नदी पर बेली से फाफामऊ मलाक हरहर तक गंगा पर बन रहे पुल (Sixlane Bridge) के लिए आरसीसी बीम तैयार कर उसे शिफ्ट करने का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। बुधवार को दूसरे तरफ की बीम को रोल जैक के जरिए शिफ्ट किया जा रहा था। तभी एक तरफ की रोल जैक ने बीम को उठा दिया।

जबकि, दूसरी तरफ का रोलर जैक फेल हो गया और बीम नाले के पास टूटकर ढह गई। पुल के दोनों तरफ रिहायशी इलाका बसा है। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी संख्या में वहां छात्र भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। छात्रों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

अफसरों को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर पुलिस ने पहुंच भीड़ को शांत कराया। वहीं, कार्यदाई संस्था ने हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई नुसरत खान ने बताया कि इस पुल को करोड़ों की लागत से बनाया जा रहा है। आरसीसी बीम को क्रेन से इसलिए नहीं उठाया जा रहा क्योंकि आसपास आबादी है। बीम को रोलर जैक के जरिए शिफ्ट किया जाता है। इसी कार्य के दौरान रोलर जैक फेल से गया। जिसके बाद यह हादसा हो गया।

बच्ची के गले में गुब्बारा फंसने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बता दें, ये सेतु दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। पुल (Sixlane Bridge)  का निर्माण एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है, जिसने बिहार में 1700 करोड़ रुपये की लागत से गंगा पर अगवानी घाट- सुल्तानगंज के बीच सेतु निर्माण का ठेका लिया था। अगवानी घाट पुल गिरने के बाद इस कंपनी पर सवाल उठाए गए थे। यह पुल गंगा पार इलाके को प्रयागराज से सीधे जोड़ेगा। पुल के बन जाने के बाद आम आदमी को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

Tags: Mahakumbh 2025Prayagraj Newsup news
Previous Post

बच्ची के गले में गुब्बारा फंसने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

मकान मालिक न करें ये गलती, वरना किरायेदार कर लेगा घर पर कब्जा

Writer D

Writer D

Related Posts

UPTET exam of first shift on first day completed safely
उत्तर प्रदेश

UPTET 2026: पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

02/07/2026
Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Next Post
Rent Agreement

मकान मालिक न करें ये गलती, वरना किरायेदार कर लेगा घर पर कब्जा

यह भी पढ़ें

Mayawati

मुस्लिम वोटों के लिए सपा और कांग्रेस चिल्ला रही संभल-संभल: मायावती

07/12/2024

मासूम से हैवानियत के दोषी को आखरी सांस तक सजा, कोर्ट ने कहा- राक्षस….

17/10/2020
Saurabh Bahuguna

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा की

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version