• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं नौसेना अधिकारी की विधवा से क्या कहूं… , CM उमर अब्दुल्ला विधानसभा में हुए भावुक

Writer D by Writer D
28/04/2025
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Omar Abdullah

Omar Abdullah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव के समर्थन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) सदन में खड़े होकर बोले। इस दौरान उन्होंने ने हमले मारे गए सभी लोगों का नाम भी लिया। उमर अब्दुल्ला ने कहा, “यकीन नहीं होता कि चंद दिन पहले हम इस हाउस में मौजूद थे, बजट और कई मुद्दों पर बहस चली। किसने सोचा था कि ऐसे जम्मू-कश्मीर में ऐसे हालात बनेंगे कि हमें दुबारा यहां इस माहौल में मिलना पड़ेगा। पहलगाम के हमले के बाद जब मंत्रियों की मीटिंग की, तो ये तय हुआ कि हम गवर्नर साहब से गुजारिश करेंगे कि एक दिन का सेशन बुलाया जाए।”

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah)  विधानसभा में भावुक होकर बोले कि इस हमले ने हमें अंदर से खोखला किया है। क्या जवाब दूं मैं उस नेवी अफसर की विधवा को, उस छोटे बच्चे को जिसने अपनी पिता को खून में लथपथ देखा है।

Not in My name…

सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा, “26 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर में किसी हमले के बाद मैंने लोगों को इस तरह बाहर आते देखा। कठुआ से श्रीनगर तक लोग बाहर आए और खुलकर बोले कि कश्मीरी ये हमले नहीं चाहते। Not in My name… ये हर कश्मीरी बोल रहा।”

इतने हमले हुए कि हम गिनते थक जाएंगे

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “न पार्लियामेंट और न ही इस मुल्क का कोई और एसेंबली पहलगाम के 26 लोगों के दुख दर्द को समझती है, जितनी जम्मू कश्मीर की विधानसभा। आप के सामने वे लोग बैठे हैं, जिन्होंने अपने करीबी रिश्तेदार को खोया है। किसी ने वालिद खोया, किसी ने अंकल। हममें से कितने हैं, जिनके ऊपर हमले हुए। कई सारे हमारे साथी हैं, जिन पर इतने हमले हुए कि हम गिनते थक जाएंगे। अक्टूबर 2001 में श्रीनगर के हमले में 40 लोग अपनी जान गंवाए। इसीलिए पहलगाम में मारे गए लोगों के दुख को इस एसेंबली से ज्यादा कोई न समझ सकता।”

‘माफी मांगले के लिए मेरे पास लफ्ज नहीं… ‘

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा, “अतीत में हमने कश्मीरी पंडितों और सिख समुदायों पर आतंकी हमले होते देखे हैं। लंबे वक्त के बाद ऐसा हमला हुआ है। मेरे पास पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से माफ़ी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं कानून और व्यवस्था का प्रभारी नहीं हूं, लेकिन मैंने पर्यटकों को कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया। उनके मेजबान के रूप में, उनकी देखभाल करना और उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। पर्यटकों से माफ़ी मांगने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

मैं नौसेना अधिकारी की विधवा से क्या कहूं…

उन्होंने कहा कि मैं नौसेना अधिकारी की विधवा से क्या कहूं, जिसकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी? मेरे पास उन्हें सांत्वना देने के लिए लफ्ज नहीं हैं। पीड़ितों के कई परिवार के सदस्यों ने मुझसे पूछा कि उनका जुर्म क्या था? मेरे पास कोई जवाब नहीं था।

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि लोग खुद ही विरोध करने के लिए बाहर आए, बैनर/पोस्टर दिखाए और नारे लगाए। अगर लोग हमारे साथ हैं, तो हम आतंक को हरा सकते हैं। यह शुरुआत है। हमें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे लोग अलग-थलग पड़ जाएं। लोगों को समझ आ गया है कि आतंक अच्छा नहीं है। हम बंदूक के दम पर उग्रवाद को नियंत्रित कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा, “अगर लोग हमारे साथ हैं, तो हम आतंक को हरा सकते हैं। मुझे लगता है कि अब लोग हमारे साथ हैं। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कश्मीर की मस्जिदों में मौन रखा गया। यह बहुत बड़ी और अहम बात है।”

भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है… शाहिद अफरीदी ने पार की बेशर्मी की सारी सीमाएं

CM उमर (Omar Abdullah)  ने कहा कि आदिल ने अपनी जान की परवाह किए बिना कई पर्यटकों को बचाया, उसने अपनी जान दे दी। भागने के बजाय, उसने उन्हें बचाने का फैसला किया। कई लोगों ने पर्यटकों को बचाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई फूड स्टॉल चलाने वालों ने पर्यटकों को फ्री में खाना खिलाया।

Tags: Jammu NewsNational newsOmar Abdullah
Previous Post

3 Idoits फिल्म के “रांचो स्कूल” को 2 दशक बाद मिली CBSE से मान्यता

Next Post

बिजली विभाग के JE ने महिला SDO का नाम लेकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
PM Modi
नई दिल्ली

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
Electricity department's JE Sanjeev suspended

बिजली विभाग के JE ने महिला SDO का नाम लेकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

यह भी पढ़ें

Drowned

मछली पकड़ने गया युवक यमुना में डूबा

24/12/2023
akhilesh yadav

यूपी में जनता की सांसों के साथ खिलवाड़ हो रहा है : अखिलेश

30/04/2021
Sunetra Pawar

महाराष्ट्र की राजनीति ने लिया नया मोड़, सुनेत्रा पवार को मिली NCP की जिम्मेदारी

26/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version