• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर ने आंगनबाड़ी बहनों को दी सौगात, खाते में ट्रांसफर की प्रोत्साहन राशि

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से आंगनवाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से शुभारम्भ किया। इससे 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रूपये की धनराशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार 33297 आगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्तव्य पालन के लिए की गयी प्रोत्साहन राशि 1 हजार रूपये प्रति कर्मी, रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाने वाली 1 हजार रूपये प्रति कर्मी डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा 5 माह तक 2 हजार रूपये प्रति कर्मी की प्रोत्साहन राशि के क्रम में सितम्बर की प्रोत्साहन राशि 2 हजार रूपए प्रति आंगनबाङी कर्मी को ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान आंगनवाड़ी की बहनों ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया। कोविड के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें पारितोषिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हितों के लिए बड़ा निर्णय लिया जायेगा।

राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं, यह सामूहिक यात्रा है : सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 दिन पूर्व मुझे प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली। इन 100 दिनों में 300 से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। अन्तिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बहनों के साथ किया वायदा निभाया है। आज डीबीटी के माध्यम से आंगनवाड़ी बहनों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल, उप निदेशक डॉ. एस.के. सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, इंडसइंड बैंक के स्टेट हेड संदीप सेमवाल उपस्थित थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

अनुपमा-वनराज का बदलेगा रिश्ता, आने वाले एपिसोड में आएगा ट्विस्ट

Next Post

सीएम योगी ने महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
Yogi

सीएम योगी ने महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी मोबाइल वैन के जरिए वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे जनता से

03/12/2021
Chhath Puja

छठ पूजा के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का है बहुत महत्व, दूर हो जाएंगे कुंडली से ग्रह दोष

25/10/2025
General Bipin Rawat visits Guru Gorakhnath

जनरल बिपिन रावत ने किये गुरू गोरखनाथ के दर्शन, CM योगी ने स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version