• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM पुष्कर ने एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
29/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स तथा वर्ल्ड जु-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पदक तालिका में स्थान पाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मिल सके इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है।

जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय कुमार जोशी ने बताया कि 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी में आयोजित हुई पांचवी एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत से 38 सदस्यों के दल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें उत्तराखण्ड के छह खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक हासिल किये जिसमें 2 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इस जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत ने आठवां स्थान प्राप्त किया।

स्वामी कैलाशानंद और श्री महंत राजेंद्र दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर से की भेंट

उत्तराखण्ड से शिवानी गुप्ता, नव्या पाण्डे, मंदीप कौर और मुकेश कुमार ने विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल किये। सभी विजेता खिलाड़ियों ने वर्ष 2021 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के नेतृत्व में थाईलैंड चोंगबुरी में आयोजित होने वाली एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स 2022 के लिए अपना स्थान पक्का किया।

खेल निदेशक जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण, महासचिव ऋषि पाल भारती एवं एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ी मौजूद थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

स्वामी कैलाशानंद और श्री महंत राजेंद्र दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर से की भेंट

Next Post

45 मिनट तक चली शाह और कैप्टन की बैठक, अटकलें हुई तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
CP Radhakrishnan
Main Slider

विकास और संरक्षण विरोधी नहीं, दोनों साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet 2026
Main Slider

यूपी में जापानी निवेश को लेकर बिजनेस लीडर्स ने जताया भरोसा, आरएंडडी, स्किलिंग और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर

19/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वन अधिकारी सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी नहीं, प्रकृति के प्रहरी हैं: धामी

19/08/2026
Next Post

45 मिनट तक चली शाह और कैप्टन की बैठक, अटकलें हुई तेज

यह भी पढ़ें

Priyanka Chopra

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

17/04/2024
Court of Inquiry

सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी, भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई

02/03/2023
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए लिखा इमोशनल लेटर, बोले- ‘आप मेरा घर और मेरा परिवार हैं

23/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version