• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Yes, we can end TB, टीबी हारेगा-भारत जीतेगा, टीबी हारेगा-दुनिया जीतेगीः पीएम मोदी

(PM Modi)

Writer D by Writer D
24/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi launched 'One World TB Summit 2023'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी/लखनऊ। आज का नया भारत अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जाना जाता है। भारत ने टीबी के खिलाफ बड़ा संकल्प लिया है। TB खत्म करने का ग्लोबल टारगेट 2030 है। लेकिन भारत 5 साल पहले यानी 2025 तक टीबी को खत्म करने पर काम कर रहा है। मुझे विश्वास है कि यह संकल्प जरूर सिद्ध होगा। यस वी कैन एंड टीबी, टीबी हारेगा, भारत जीतेगा, टीबी हारेगा, दुनिया जीतेगी। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने शुक्रवार को वाराणसी में वन वर्ल्ड टीवी समिट 2023 का शुभारंभ करते हुए कहीं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने टीबी निवारक उपचार (टीपीटी), टीबी मुक्त पंचायत पहल, टीबी के लिए परिवार केंद्रित देखभाल मॉडल और भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 का भी शुभारंभ किया। उन्होंने वाराणसी में बीएसएल लैब मेट्रोपोलिटन पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट की भी वर्चुअली आधारशिला रखी।

भारत के प्रयास TB के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का नया मॉडल

पीएम मोदी (PM Modi)  ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में भारत की वैश्विक भूमिका का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत ने जो प्रयास किए वो आज पूरे विश्व को इसलिए भी जानने चाहिए क्योंकि ये टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक नया मॉडल है। हमने टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने के लिए देश के लोगों से निक्षय मित्र बनाने का आह्वान किया था। इस अभियान के बाद करीब 10 लाख टीबी मरीजों को देश के सामान्य नागरिकों ने गोद लिया है। 10-12 साल के बच्चे भी निक्षय मित्र बनकर टीबी के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। कितने ही बच्चों ने अपना पिगी बैंक तोड़कर टीबी मरीजों को गोद लिया है। टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्रों का यह आर्थिक सहयोग एक हजार करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया है।

75 लाख मरीजों को मिला डीबीटी का लाभ

पीएम (PM Modi)  ने पोषण को TB के लिए बड़ा चैलेंज बताते हुए कहा कि इसे देखते हुए 2018 में हमने टीबी मरीजों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की घोषणा की थी। तब से अब तक 2000 करोड़ रुपए सीधे टीबी मरीजों के खाते में भेजे गए। करीब 75 लाख मरीजों को इसका लाभ हुआ है। मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए, उनके ट्रीटमेंट के लिए हमने आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है। टीबी की मुफ्त जांच के लिए देश भर में लैब की संख्या बढ़ाई है। आज टीबी मुक्त पंचायत की शुरुआत हुई है। इसमें हर गांव के चुने हुए जनप्रतिनिधि मिलकर संकल्प लेगें कि गांव में एक-एक मरीज को स्वस्थ करके रहेंगे। हमने टीबी की रोकथाम के लिए 6 महीने के कोर्स की जगह 3 महीने का ट्रीटमेंट भी शुरू किया है। हर मरीज के लिए जरूरी केयर को ट्रैक करने के लिए हमने निक्षय पोर्टल बनाया है।

2007 में पूरा किया गया था गांधी जी का सपना

इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़ी एक कहानी भी शेयर की। उन्होंने कहा कि एक बार महात्मा गांधी को अहमदाबाद में लेप्रेसी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वह बोले मुझे तो खुशी तब होगी जब आप उस लेप्रेसी अस्पताल को ताला लगाने के लिए मुझे बुलाएंगे। 2007 में मेरे मुख्यमंत्री रहते उस अस्पताल को ताला लगा और गांधी जी का सपना पूरा किया। पीएम ने लोगों ने अपील भी की। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों में जागरूकता की कमी दिखती है। बहुत से लोग इस बीमारी को लोगों से छुपाते हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर ध्यान देना होगा।

Tags: pm moditb world dayup newsvaranasi news
Previous Post

जेल में बंद सिद्धू की पत्नी को हुआ कैंसर, नवजोत कौर बोलीं- आपका इंतजार कर रही हूं

Next Post

यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट फैसले: औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार, 6.8 एकड़ में होगा वाटर बॉडी का विकास

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

09/10/2026
Next Post
yogi

यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त: योगी

यह भी पढ़ें

Massive fire at a candle factory

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
ajay kumar lallu

सीबीआई के डर से भाजपा में शामिल हो रहे राजा, महाराजा : अजय लल्लू

26/01/2022
missing school manager found

हिमाचल के बिड़ बिलिंग से अकेले भरी उड़ान, अब पैराग्लाइडर लापता

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version