• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM पुष्कर ने महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के येलो हिल्स स्टोर का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
14/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
cm pushkar

cm pushkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सांय को अजबपुर खुर्द में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट (द ऑर्गेनिक गोल्ड) का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था से जुड़ी सभी महिलाएं बधाई के पात्र हैं। समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए इस संस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वयं के लिए तो हर कोई कार्य करता है, परंतु जब दूसरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है और उस कार्य में जो संतुष्टि मिलती है वह बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अद्भुत है और जब यह जीवन दूसरों के कल्याण के लिए लगाया जाता है तो वह नर सेवा होती है अर्थात नारायण सेवा होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ऋषिकेश आए थे तो उन्होंने कहा था कि अभी उत्तराखंड 21 साल का हुआ है और हमारा लक्ष्य 2025 में उत्तराखंड को नंबर वन एवं एक आदर्श राज्य बनाने का है। और इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हमारे राज्य को अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के हब के साथ-साथ प्राकृतिक उत्पादों के हब के रूप में भी अपना प्रदेश स्थान बनाए। हम प्रयास कर रहे हैं कि विश्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने का कार्य सरकार तो कर ही रही है हम सभी को भी अपने अपने स्तर से आगे आकर प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्था द्वारा प्रकाशित पहल पत्रिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा की उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पादों को सही मार्केट मिले यही हमारा प्रयास है और जिस दिन विदेशों में हमारे उत्पाद अपनी पहचान बना लेंगे उस दिन हमारा यह प्रयास सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तकदीर खेतों और खलिहानो के माध्यम से लिखी जानी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, स्वामी यतिस्वरानंद, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, राजकुमार, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई तथा परमार्थ निकेतन के स्वामी चिन्मयानंद, अनुकृति गुसाईं रावत सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: CM PushkarUttrakhand News
Previous Post

नेपाल सीमा पर तीन तस्कर गिरफ्तार, जानवरों की हड्डी बरामद

Next Post

मामूली विवाद में बहा खून, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
Next Post
murder

मामूली विवाद में बहा खून, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

यह भी पढ़ें

Muskan Rastogi

‘नीले ड्रम’ वाली मुस्कान बनी मां, बेटी को दिया जन्म

24/11/2025
kota iit coaching

JEE और NEET की कोचिंग के गढ़ कोटा में कब तक खुलेंगे कोचिंग इंस्टीट्यूट

20/11/2020
Reuse old plastic boxes

प्लास्टिक के डिब्बे हो गए हैं बेकार, तो फेंकने के बजाए ऐसे करें यूज

01/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version