• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुष्मान भारत योजना की तीसरी वर्षगांठ पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम में CM पुष्कर होंगे शामिल

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pushkar singh dhami

pushkar singh dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आयुष्मान भारत योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर 23 सितंबर 2021 को देश के साथ ही प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी आरोग्य मंथन 3.0 का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा मंत्रीगण, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष, विधायक, मेयर व अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य व अन्य विभागों के उच्च अधिकारी, और योजना की सफलता में उत्कृत प्रदर्शन करने वाले चिकित्सालय व योजना के लाभार्थी भी आरोग्य मंथन कार्यक्रम में अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष प्राधिकरण की गतिविधियों व प्रगति के बारे में जानकारी देंगे।

होटल सैफर्ड सरोवर प्रीमियर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 चिकित्सालयों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में योजना के लाभाथियों को भी आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित लाभार्थी आयुष्मान योजना के लाभ को मंथन कार्यक्रम में साझा करेंगे। मीडियाकर्मी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राधिकरण की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए भी आरोग्य मंथन 3.0 कार्यक्रम का सुबह 11:00 बजे सर सीधा प्रसारण किया जाना है।

बता दें कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 213 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है जिसमें 102 राजकीय एवं 111 निजी अस्पताल शामिल है। राष्ट्रीय पोर्टिबिलिटी के अंतर्गत संपूर्ण देश के 27000 से अधिक अस्पतालों में उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड अनुमन्य है। योजना के अंतर्गत अब तक 3.40 लाख से अधिक बार मरीज मुफ्त में उपचार करा चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा अस्पतालों को उपचार के क्लेम का सीधा भुगतान किया जाता है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के उपचार पर अब तक ₹ 04 अरब 61 करोड़ से अधिक का कार्मिक व्यय किया जा चुका है।

Tags: ayushman bharat yojnaCM PushkarNational newsUttrakhand News
Previous Post

प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही आयुष्मान योजना

Next Post

दंपत्ति की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post

दंपत्ति की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

Youth Congress workers stage ruckus at AI Summit

AI Summit में हंगामा! यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं पीएम विरोधी नारे

20/02/2026
यूपी एसटीएफ

यूपी एसटीएफ ने इनामी वांछित को ठाणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

26/02/2021
Cow Protection

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version