• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास की चाबी

Writer D by Writer D
01/10/2024
in राष्ट्रीय, Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज मंगलवार काे सूरजपुर में आयोजित सियान सम्मान समारोह में जिले के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों से एक-एक हितग्राहियों को आवास की चाभी सौंपकर शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Sai) के हाथों अपने पक्के आवास की चाबी पाकर हितग्राहियों के चेहरे चमक गए|

अपने आवास की चाबी पाकर प्रतापपुर, प्रेमनगर एवं ओडगी के हितग्राही क्रमशः देवशरण, वीरसाय एवं बृजलाल ने ख़ुशी जताते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास हमारे लिए बहुत सार्थक सिद्ध हो रहा है, अब हमारे पास अपना पक्का मकान है| हमारा निवास क्षेत्र हाथियों के विचरण से प्रभावित होने के कारण मन के एक कोने में हमेशा चिंता बनी ही रहती थी, जो अब पूरी तरह ख़त्म हो गई है|

भैयाथान, रामानुजनगर एवं सुरजपुर के हितग्राही संतोष कुमार, सुखमनिया एवं बरातू ने बताया कि हर वर्ष दीवार में सीलन, छानी ठीक करने, घर में पानी टपकने जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता था जो अब दूर हो गई है| घर में होने वाली परेशानियां दूर होने से आर्थिक बचत हो रही है, जिसका उपयोग बच्चो की पढ़ाई-लिखाई, घर का राशन व अन्य कार्यों में कर पा रहे हैं|

हितग्राहियों ने बताया कि यह योजना बहुत अच्छी है कि इसका पैसा सीधे हमारे खाते में आता है, किसी बिचौलिए या राशि नहीं मिलने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। राशि पाकर केवल हमें निश्चित स्तर तक का काम कराना होता है। हम माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का बड़े सम्मानपूर्वक पीएम आवास योजना जैसी सुंदर योजना लागू करने के लिए आभार व्यक्त करते है।

जिले में अब तक 35254 हितग्राहियों के ऐसे सपने पूरे हो चुके हैं| जो इन आवासों को पूर्ण कराकर इसमें रह रहें हैं। इनके खातों में 505 करोड़ रुपय भेजी का चुकी है। साथ ही विगत 10 दिन पहले 20000 से अधिक के आवास के हितग्राहियों को अपने आवास की निर्माण शुरू करने के लिए लगभग 80 करोड़ से अधिक की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित कर आवास निर्माण शुरू किया जा रहा है| शेष 7000 हितग्राहियों के भी स्वीकृति करने का कार्य जोरों से जारी है।

आवास प्राप्त होने का आधार एसईसीसी 2011 एवम् आवास प्लस 2018 की सूची है, इन दोनों सूचियों में यदि जिन पात्र हितग्राहियों के नाम छूट गए हैं उन्हें जल्द ही आवास प्लस 2024 के माध्यम से आवास के लिए जोड़े जाएंगे।

Tags: CM Vishnudev SaiRaipur news
Previous Post

सीएम भजनलाल की गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शुभकामनाएं

Next Post

CM साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

CM साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

यह भी पढ़ें

Sonu Sood rode on a bicycle to open supermarket, video went viral

सोनू सूद साइक‍िल पर सवार होकर खोलने चले सुपर‍मार्केट, वायरल हुआ वीडियो

24/06/2021
Swami Chinmayanand

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद भगोड़ा घोषित

15/12/2022

शुरू हुई सोनिया गांधी की वर्चुअल बैठक, आप और बसपा नेता नहीं हुए शामिल

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version