• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चरणदास के बयान पर बिफरे विष्णुदेव साय, कहा – पहिला लाठी मोला मारव

Writer D by Writer D
03/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महासमुंद/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर दिये गए अमर्यादित बयान के लिए मैं चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना चाहता हूँ कि अगर उनमें हिम्मत है तो मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूँ, पहली लाठी मुझे मारे। कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी जी को चौकीदार चोर है कहा था, जिसका जवाब देश की जनता ने अच्छे से दिया था। कांग्रेस के इस घटिया बयान का करारा जवाब जनता ही फिर से देगी।

महासमुंद में मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कांग्रेस से खुद को लाठी से मारने की चुनौती देते हुए कहा कि चरणदास महंत का देश के प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान बहुत ही शर्मनाक है। इसकी हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। उल्लेखनीय है कि चरणदास महंत ने राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन सभा के दौरान प्रधानमंत्री के विरुद्ध टिप्पणी करते हुए कहा था कि नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कोई लाठी लेकर खड़ा हो सकता है तो वो भूपेश बघेल हैं, हम लोगों को लाठी चलाने वाला, नरेंद्र मोदी के सर को फोड़ने वाला आदमी चाहिए, जो भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव ही कर सकते हैं।

उन्होंने (CM Sai) प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि मोदी जी के पहले कार्यकाल में मुझे उनके साथ पूरे 5 साल एक सांसद और राज्यमंत्री के रूप में काम करने का सुअवसर मिला। मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उन्होंने पहले 5 साल के कार्यकाल में गरीबों के हित के लिए काम किया। पूरे दस साल के शासन में मोदी जी ने देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबको समृद्ध बनाया। इसलिए आप सभी से मैं अशीर्वाद मांगने आया हूँ कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महासमुंद लोकसभा से बहन रूपकुमारी चौधरी को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालें।

श्री साय (CM Sai) ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने मोदी की गारंटी में जो प्रमुख वादा था उसको सांय-सांय पूरा किया और सभी काम को सांय-सांय कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, उनके लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का बाय-बाय करना है।

मुख्यमंत्री (CM Sai)  ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला, शराब, रेत, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया। दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर महादेव सट्टा एप को निरन्तर चलाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, उन पर एफआईआर हुआ। कांग्रेस की सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खा दिया, गरीबों का मकान अधूरा का अधूरा रह गया। किश्त रुकने से 5 साल तक उनका मकान नहीं बन पाया। लेकिन हमने सरकार में आते ही वादे के अनुरूप 18 लाख पीएम आवास के लिए राशि जारी कर दी है।

मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आजादी के बाद देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश के गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अत्याचारी, दुराचारी, गरीबों का पैसा खाने वाली सरकार थी। 36 वादे तो जनता से किए पर पूरा एक भी नहीं किया। हमारे बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित हैं जो बड़े ही सरल, सहज गरीबों के दुःख दर्द को समझने वाले और सौ फीसदी आदिवासी हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही केबिनेट की पहली ही बैठक में पीएम आवास की स्वीकृति दी गई। देश की आधी आबादी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया गया। 70 लाख से अधिक महिलाओं को हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से साल का बारह हजार रुपये उनके खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। ये छत्तीसगढ़ की जनता की दया और मया हैं कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में पुनः स्थापित किया। 50 हज़ार करोड़ रुपये के आसपास की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए दी गई है। एक के बाद एक मोदी जी की गारंटी पूरी की जा रही है। किसानों को 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के हिसाब से 3,100 में खरीदा गया। तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5,500 प्रति मानक बोरा एवं किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया गया। जो अपने क्षेत्र में चुनाव नहीं जीत सके वो आज लोकसभा चुनाव लडने आएं हैं। श्री किरण सिंह देव ने आगे कहा कि मोदी जी कहते हैं पूरा देश उनका परिवार है मैं भी मोदी जी का परिवार हूं मोदी जी देश ही नहीं विदेशों में भी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं।

मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने संकल्प लें -महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने नामांकन रैली में पधारे जन मानस को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि मैं याचक बनकर आप सभी से याचना करती हूं कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कमल फूल पर बटन दबाकर विजयी बनाएं और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने संकल्प लें। 14 वर्षों के वनवास के बाद जब रामजी अयोध्या वापस आए तो दीवाली मनाई गई थी। कलयुग में 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ तब पूरे देश में दीवाली मनाई गई और हम इसके साक्षी बने ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है अयोध्या में जो भव्य रामलला का जो मंदिर का निर्माण हुआ है वो मोदी जी की ही देन हैं।

ताम्रध्वज साहू समाज के ठेकेदार बन रहे हैं-साजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि मैं गरीब और मजदूर परिवार का बेटा हूं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने मुझे अपने परिवार से जोड़ा इसके लिए आभारी हूं। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की लबरा सरकार को उखाड़ फेंका और मोदी जी को गारंटी पर विश्वास जताया।जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को उखाड़ फेंका वैसे ही लोकसभा चुनाव में महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ से हराकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं। मेरे बेटे की हत्या कर दी गई और उस समय कांग्रेस की सरकार थी और ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री थे एक बार भी मिलने नहीं आए। और आज समाज के ठेकेदार बन रहें हैं। श्री साहू ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रुप कुमारी चौधरी को भारी मतों से जीताने की अपील की।

मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को देश की जनता करारा जवाब देना जानती है-विष्णु देव साय

कांग्रेस से भाजपा में आने वालों का तांता- बुधवार को महासमुंद में नामांकन से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की होड़ दिखी। महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष रही उषा पटेल, पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महासमुंद नगर पालिका की अध्यक्ष रही अनिता रावटे, महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे हरबंश सिंह ढिल्लों, पिथौरा नगर पंचायत के 4 बार के अध्यक्ष रहे देव सिंह निषाद, महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष रही अरुणा शुक्ला, जनपद पंचायत महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद पटेल का नाम शामिल होने वालों में प्रमुख रहा।

कबीर पंथ के संत देवकर साहेब भाजपा में शामिल-राष्ट्रीय संत गुरु असंग देव के शिष्य देवकर साहेब, जो कबीर पंथ के सन्यास परम्परा के संत हैं, उन्होंने भी अपने एक हजार साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

सभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, वर्तमान विधायक भावना बोहरा, खुशवंत साहेब, योगेश्वर राजू सिन्हा, सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiNational news
Previous Post

मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को देश की जनता करारा जवाब देना जानती है-विष्णु देव साय

Next Post

पीएम मोदी को वाराणसी में मिले मत इतने ज्यादा हों कि पूरा देश गर्व करे: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

पीएम मोदी को वाराणसी में मिले मत इतने ज्यादा हों कि पूरा देश गर्व करे: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sonu Nigam

लाइव कॉन्सर्ट में सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी, सिंगर बोले- प्लीज ऐसा नहीं करिए

25/03/2025
Modi

लाइव शो में कॉलर ने PM मोदी की मां को दी गाली, ट्रेंड हो रहा है #BoycottBBC

03/03/2021
CM Yogi hoisted the flag in Lucknow

सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- आज हम सब देख रहे हैं एक नए भारत को

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version