• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
02/07/2026
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Samrat Choudhary

CM Samrat Choudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) ने गुरुवार को पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मेट्रो सेवा का विस्तार भूतनाथ रोड स्टेशन तक कर दिया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री स्वयं मेट्रो ट्रेन में सवार होकर मलाही पकड़ी से भूतनाथ रोड स्टेशन तक पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।

मलाही पकड़ी और भूतनाथ रोड स्टेशन के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। इस स्टेशन के शुरू होने का इंतजार स्थानीय लोग कई महीनों से कर रहे थे। अब उद्घाटन के बाद आम यात्री भी मलाही पकड़ी स्टेशन से मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

मलाही पकड़ी स्टेशन के संचालन के साथ अब इस कॉरिडोर पर कुल चार मेट्रो स्टेशन—मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी—संचालित होंगे।

मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक 6.2 किलोमीटर की दूरी महज 16 मिनट में तय की जा सकेगी। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हर 35 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। फिलहाल इस रूट पर एक ही मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक यात्रा के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है, जो वर्तमान में इस रूट का अधिकतम किराया है। इस विस्तार से खासकर कंकड़बाग, राजेंद्रनगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उद्घाटन से पहले स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस विस्तार के साथ पटना मेट्रो अब भूतनाथ से आगे बढ़कर कंकड़बाग और राजेंद्रनगर जैसे प्रमुख आवासीय क्षेत्रों तक अपनी पहुंच मजबूत करेगी।

Tags: bihar newsCM Samrat Choudhary
Previous Post

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, बिहार, MP और गुजरात में उपचुनाव की तारीख तय

Next Post

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Champat Rai

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा... चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

यह भी पढ़ें

Accident

दर्दनाक हादसा: चलती बस में घुसा 80 फीट लंबा गैस पाइप, एक यात्री की गर्दन कटी

02/12/2020
Lion's sudden death

चिड़ियाघर में शेर की हुई अचानक मौत, कोरोना रिपोर्ट का इंतजार

26/11/2020
Baba Ramdev

बाबा रामदेव ने बॉलीवुड साधा निशाना, बोले- सलमान लेता है ड्रग्स, आमिर का…

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version