• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM उद्धव ने बारिश प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, बोले- सरकार करेगी हर संभव मदद

Desk by Desk
24/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए राज्य के विभिन्न जिलों के लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने रायगढ़ जिले के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम तलिए के लोगों से मुलाकात की। ग्राम तलिए में पहाड़ी के मलबे की चपेट में आने से 47 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं, जबकि 53 लोग अभी लापता हैं।

कैसे रोका जा सकता है कोरोना की थर्ड वेव का असर? AIIMS चीफ गुलेरिया ने दिया जवाब…..

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे के कई जिलों में बारिश की वजह से पहाड़ी धसकने, बाढ़ आने और इन घटनाओं में हुई मौत से वे बहुत दुखी हैं। इस बारिश में कई जिलों में लोग बेघर हुए हैं। बहुत से लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। प्रभावित लोगों का का पनर्वास उनकी इच्छा के अनुसार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से इस तरह घटनाएं हर साल हो रही हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी गलत साबित होने लगा है। इसलिए जल प्रबंधन के बारे में राज्य सरकार विचार कर रही है, जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

‘वोटर को अपनी पसंद से वोट देने की पूरी आजादी, फर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग बर्दास्त नहीं’ – सुप्रीम कोर्ट

मुख्यमंत्री ने ग्राम तलिए से पहले महाड में भी हुए नुकसान का जायजा लिया। मौके पर नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय बडेट्टीवार, सांसद सुनील तटकरे, रायगढ़ जिले की जिलाधिकारी निधि चौधरी समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सतारा के लिए एक नया ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है जिसमें अगले 24 घंटों में इस पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पहाड़ी ‘घाट’ क्षेत्रों में ‘अत्यधिक भारी वर्षा’ की भविष्यवाणी की गई है। इस इलाके में भूस्खलन के कारण लगभग 30 लोग लापता हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश का कहर शनिवार भी जारी है। बारिश के चलते महाराष्ट्र में 136 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों से 8 हजार से ज्यादा लोगों को NDRF, नेवी और आर्मी ने रेस्क्यू किया है। 200 से ज्यादा गांवों का प्रमुख इलाकों से संपर्क टूट गया है।

21 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला मेडल, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

गोवा से सटे महाराष्ट्र के इलाकों में अगले दो दिन बारिश का रेड अलर्ट है। यहां 6 जिलों में NDRF की 18 टीमों को तैनात किया गया है। 8 टीमें अलर्ट पर हैं। 2 टीमें रायगढ़ में शुक्रवार को हुई लैंड स्लाइड वाली जगह पर रेस्क्यू में जुटी हैं। इसके अलावा रायगढ़ में नेवी और कोल्हापुर, रत्नागिरी में आर्मी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। शुक्रवार को तलाई गांव से 32 शव बरामद हुए, जबकि अन्य आसपास के गांव में मिले। प्रशासन ने यहां NDRF के साथ मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है।

महाराष्ट्र में बाढ़ से 136 लोगों की मौत, कर्नाटक के 7 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र में बारिश से हुई मौतों पर जताई चिंता

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जानमाल की हुई क्षति को लेकर चिंता जतायी है। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को फोन करके राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुई जानमाल की क्षति की जानकारी हासिल की और इस पर चिंता भी जतायी। सूत्रों ने बताया कि कोश्यारी ने लोगों को मौजूदा संकट से उबारने के लिए किये जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी राष्ट्रपति को भी दी।

Tags: Chief Minister Uddhav ThackerayCM UddhavfloodFlood havocFlood in MaharashtraGovernment of Maharashtramaharashtrarain havocrain in maharashtra
Previous Post

डीसीएम और कार की भीषण टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

CM योगी ने देवरिया मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा, डॉक्टरों के साथ की बैठक

Desk

Desk

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post

CM योगी ने देवरिया मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा, डॉक्टरों के साथ की बैठक

यह भी पढ़ें

Black Paper

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई ब्लैक पेपर, खरगे ने कहा- जब सीएम थे लोगों को भड़काया

08/02/2024
Power Cut

विद्युत कटौती से परेशान सड़क पर उतरे लोग, उपकेंद्र पर किया हमला-तोड़फोड़

28/05/2024
jails

इन जेलों में होगी 3247 पदों पर भर्तियां, जानें कब से करें अप्लाई

06/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version