• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महान संत बाबा घासीदास ने ऊंच-नीच मिटाकर मानव को एक रहने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री साय

Writer D by Writer D
18/12/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरबा। सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आज शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। 18वीं शताब्दी में उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और समाज में व्याप्त असमानताओं, कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य किया। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। हम सभी उनके सन्देश को अपनाते हुए मिलजुलकर रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रही है। यहाँ प्रचुर मात्रा में बहुमूल्य खनिज, वन सम्पदा की बहुलता है साथ ही मेहनतकरने वाले लोग यहां रहते है। हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कहते हुए सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी और लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की।

सतनाम प्रांगण ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित गुरु घासीदास समारोह में मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev) ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है और यह भी सौभाग्य की बात है कि ऊर्जाधानी कोरबा से कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। समाज का आशीर्वाद हमेशा बनी रहे और समाज आगे बढ़ता रहे यही हमारी कामना है।

उन्होंने (CM Vishnudev) कहा कि अभी एक साल पूरे हुए हैं और हम जनादेश परब मना रहे हैं। एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल की सीट 200 कर दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि समाज को अभी शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक “माँ की चाहत“ का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय सहित अन्य सभी अतिथि आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। इस दौरान मंच में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कलेक्टर अजीत वसंत, समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे, नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष विजय दिवाकर, सचिव जय कुमार लहरे, आर डी भारद्वाज ,आर पी खांडे, एस के बंजारा सहित वार्ड पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन

कोरबा में आयोजित समारोह में सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) का गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन किया। महामाला, बाबा गुरु घासीदास के तैल्य चित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री साय को चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया।

शिक्षा को अपनाकर आगे बढ़े समाज : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने सभी मनुष्यों को एक समान मानव के रूप में देखा। जब वे अवतरित हुए तो ऊंच-नीच,छुआछूत का बोलबाला था। उन्होंने इन विषमताओं को दूर करते हुए जैतखाम की स्थापना कर सत्य का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समय गिरौदपुरी सहित अन्य तीर्थ स्थलों का विकास हुआ। मंत्री बघेल ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कोरबा के कार्यक्रम में आने पर खुद को गौरवान्वित बताते हुए कहा कि समाज की जो भी आवश्यकता है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

सभी के उत्थान के लिए काम कर रही है सरकारः उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन-

समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नगर विधायक व उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश मनखे-मनखे एक समान वर्षों पहले दिया गया था जो आज साकार होता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी प्रदेश के विकास को लेकर कार्य कर रही है। सभी समाज को साथ लेकर राज्य का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम स्थल के विकास के लिए सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। मंत्री देवांगन ने इस जयंती स्थल के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 50 साल से यहाँ जयंती मनाई जा रही है। यहाँ की जमीन कम दर पर समाज को मिले इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी है और समाज के हित के लिए निर्णय का अनुरोध किया है। मंत्री देवांगन ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Tags: CM Vishnudev
Previous Post

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गोविन्ददेवजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Next Post

2025 में कब है पहली एकादशी, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
Next Post
Devuthani Ekadashi

2025 में कब है पहली एकादशी, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा

यह भी पढ़ें

modi-mamta

बंगाल: पीएम मोदी व शाह की आज सात चुनावी सभाएं, ममता भी करेंगी तीन रैलियां

12/04/2021
Electricity Company

स्नातक व इंजीनियरिंग पास के लिए 119 पदों पर भर्तियां

10/11/2020
Roads

26 सड़कों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

19/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version