• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस को ऐसा हराएं कि बघेल दोबारा यहां नहीं आए: विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
14/04/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर / राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।

प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार को जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली बताकर साय ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने खूब लोकलुभावन वादे करके प्रदेश की सत्ता हासिल की थी, लेकिन पूरे पाँच साल के शासनकाल में उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बनाकर रख दिया था। घोटालों-पर-घोटाले करने वाली भूपेश सरकार ने गोबर तक में भ्रष्टाचार करके प्रदेश को शर्मसार किया। कांग्रेस के कई नेता और सरकार के कई बड़े अधिकारी इन घोटालों के आरोप में जेल में हैं और उन्हें बेल तक नहीं मिल रही है, उल्टे बेल मांगने पर मा.कोर्ट जुर्माना लगा रहा है।

साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि राजनांदगाँव से कांग्रेस से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी महादेव एप घोटाले में एफआईआर दर्ज हुई है और उन पर इस एप को संरक्षण देने के नाम पर 508 करोड़ रुपये बतौर प्रोटेक्शन मनी लेने का भी आरोप है। साय ने सभा में हुँकार भरते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलने दें और राजनांदगाँव की जनता कांग्रेस को ऐसा हराए कि बघेल दुबारा राजनांदगाँव की तरफ नजर उठाकर भी न देख सकें।

हमारी सरकार ने साढ़े तीन माह में अधिकांश वादे पूरे किए: साय (CM Vishnudev Sai) 

अपनी साढ़े तीन माह की भाजपा सरकार के कामकाज का ब्योरा रखते हुए साय ने कहा कि हमारी सरकार ने इस छोटी-सी अवधि में मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी गई। किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान किया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से 3100 रुपये की दर पर रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई और किसानों को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह विवाहित महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि की दो किश्तें जमा करा दी गई हैं। रामलला दर्शन योजना को तहत प्रदेश के रामभक्तों को नि:शुल्क अयोध्या भेजा गया।

मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र भारत के भविष्य का सुनहरा रोड मैप: सीएम साय

सब काम साँय-साँय हुआ है और आगे भी सब काम साँय-साँय होगा। इसलिए कांग्रेस के लोग अब आँय-बाँय बोलकर झूठ फैला रहे हैं। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह बाय-बाय करने जा रही है। श्री साय (CM Vishnudev Sai ) ने जनसमूह से भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev Sailok sabha elections 2024National newsRaipur news
Previous Post

उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी: सीएम धामी

Next Post

रामनवमी मेला: अयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
Ramlala

रामनवमी मेला: अयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 PCS अधिकारीयों का हुआ तबादला

29/06/2025
cm dhami

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Pigmentation

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version