• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों को शिक्षित करना पूरे समाज को शिक्षित करने जैसा: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
30/09/2025
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev

CM Vishnudev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ सरकार ने बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। अब सरकारी स्कूलों से 10वीं या 12वीं पास करने वाली छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के तहत हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेवा साय (CM Vishnudev Sai) ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में की।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने इस अवसर पर कहा कि बेटियों को शिक्षित करना पूरे समाज को शिक्षित करने जैसा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की उच्च शिक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस स्कॉलरशिप के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को कॉलेज या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने में मदद मिलेगी।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ एमओयू के जरिए यह योजना शुरू की जा रही है। सीएम साय (CM Vishnudev Sai) ने फाउंडेशन को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल हजारों बेटियों के सपनों को पंख देगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है और बेटियों ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। अब यह जरूरी है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बेटी अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़े।

कैसे मिलेगा लाभ?

इस योजना उन छात्राओं के लिए है जो छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों से नियमित रूप से 10वीं या 12वीं पास कर चुकी हैं और 2025-26 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के पहले वर्ष में दाखिला ले रही हैं। स्कॉलरशिप के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।

छात्राएं वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर या दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे, पहला चरण 10 से 30 सितंबर 2025 तक और दूसरा 10 से 31 जनवरी 2026 तक।

फाउंडेशन इस पूरी प्रक्रिया को निःशुल्क संचालित करेगा। अगर किसी प्रकार की धोखाधड़ी या समस्या की जानकारी किसी को लगती है तो वह scholarship@azimpremjifoundation.org पर भेज सकते हैं। सीएम (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूती देगी और समाज में बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देगी। सभी कॉलेजों और स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस योजना की जानकारी हर छात्रा तक जरूर पहुंचे।

Tags: CM Vishnudev Sai
Previous Post

युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं: सीएम धामी

Next Post

पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
UP Police played an important role in making UPITS divine and grand.

पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025

यह भी पढ़ें

fake inspector

फर्जी दारोगा समेत चार गिरफ्तार

12/09/2023
arrested

जहरखुरानी गैंग के दो अभियुक्त गिरफ्तार

06/02/2022
Xi Jinping

LAC तनाव के बीच ‘ड्रैगन’ का तिब्बत दौरा, ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे डैम का किया निरीक्षण

23/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version