• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण और जैसी दुर्गति: सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/11/2023
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता है। अगर बेटियों की सुरक्षा में किसी ने सेंध लगाने की कोशिश की तो उसकी दुर्गति रावण और कंस जैसी होगी। सीएम योगी ने कहा कि बेटी के प्रति अपने जवाबदही का निर्वहन करते हुए किस रूप में सरकार कार्य कर रही है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इसका बड़ा उदाहरण है। इस योजना के तहत अगले सत्र से हमारी सरकार 25 हजार रूपए देने जा रही है। यह पैसा छह चरणों में बेटियों के अभिभावकों को दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हमारी सरकार 51 हजार रूपये दे रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने शुक्रवार को बांसडीह में विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दीपावली में गैस का एक सिलेंडर फ्री देगी। इससे प्रदेश की माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिलेगी और उनकी आंखों की रोशनी बनी रहेगी। सीएम योगी ने कहा कि 2026 में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की संख्या बढ़कर एक तिहाई हो जाएगी। इसके लिए हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश के पुलिस बल में 20 फीसदी महिला कार्मिकों की भर्ती को सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। आने वाले समय में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी हम ज्यादातर महिला शिक्षकों को भर्ती करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आई महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा और सम्मान पर किसी भी प्रकार की आंच आए बगैर उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन सरकार लगातार कार्य करती रहेगी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि आज हर गरीब को आवास, शौचालय, उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन और पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि विकास में अब किसी तरह की बाधा नहीं है। विकास की तमाम परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल मार्ग का सबसे अच्छा माध्यम उत्तर प्रदेश में बलिया जिला बनने जा रहा है क्योंकि यह से एक तरफ से गंगा और दूसरी तरफ से सरयू जी से यह जनपद घिरा हुआ है। स्वाभाविक रूप से इसका लाभ आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने 129 करोड़ रुपये की 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं के महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, नीरज शेखर, शकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी समेत भारी संख्या में माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।

Tags: balia newscm yogiup news
Previous Post

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट मंजूर

Next Post

चेहरा देख योजनाओं का लाभ देती थीं पूर्व की सरकारें : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
CM Yogi

चेहरा देख योजनाओं का लाभ देती थीं पूर्व की सरकारें : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Budget 2021

आत्मनिर्भर भारत के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास का बजट

01/02/2021
bus overturned

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

17/11/2020
बिहार में बीजेपी बनेगी सबसे पार्टी BJP will become the most party in Bihar

पीएम मोदी, बोले- बिहार में विपक्ष चुनाव जीता तो बर्बादी के पुराने रास्ते पर ले जाएगा

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version