• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल के साथ तीसरा इंजन जुड़ते ही बढ़ जाएगी विकास की रफ्तार: योगी

Writer D by Writer D
27/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi addressed nikay chunav rally in Lucknow

CM Yogi addressed nikay chunav rally in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गुरुवार को लखनऊ से भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल के समर्थन में डालीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के जन-जन तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। डबल के साथ तीसरा इंजन जुड़ते ही विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 वर्ष में अकेले लखनऊ शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16,598 गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया। पहले व्यापारी रंगदारी देता था, आज व्यापारी को स्वनिधि दी जा रही है, पीएम स्वनिधि योजना से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। लखनऊ में 80,100 वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के साथ जोड़ने का कार्य हुआ है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि लखनऊ प्रदेश का ऐतिहासिक और पौराणिक महानगर है। यही वजह है कि लखनऊ ने अपनी अनेक स्मृतियों से देश और दुनिया में अपना नया स्थान बनाया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को सर्वाधिक समय तक देश की संसद में प्रतिनिधित्व करने का अवसर लखनऊ ने ही दिया है। यह लखनऊ की देन है कि श्रद्धेय अटल जी की इस विरासत को पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अटल जी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ को समग्र विकास से जोड़ते हुए आगे बढ़ा रहे हैं। आज लखनऊ एक स्मार्ट सिटी के साथ वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में स्थापित हो रहा है। लखनऊवासियों ने इस दायित्व का निर्वहन जिस तत्परता के साथ किया है, मैं इसके लिए आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि लखनऊ के अंदर दो नगर पंचायतों का सृजन हुआ है और नगर पंचायत मलिहाबाद की सीमा विस्तार का कार्य हो रहा है। स्मार्ट सिटी के साथ-साथ अमृत मिशन के तहत 1390 करोड़ों रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17623 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण लखनऊ में हुआ है। इतना ही नहीं कान्हा गौशाला के साथ-साथ दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शहर की पांच नगर पंचायतों को इन सभी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है।

वहीं प्रदेश में पिछले 6 वर्ष के अंदर 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। 02 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराने के साथ कोरोना काल खंड में पिछले 3 वर्षों से 15 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन दिया गया है। इतना नहीं नहीं आज उत्तर प्रदेश के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़कर के प्रदेश के अंदर हैं नौकरी उपलब्ध करवाने का कार्य भी डबल इंजन की सरकार कर रही है

अन्य बोर्ड सोचते रहे और यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ गया

योगी (CM Yogi) ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शिक्षा को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का काम किया। उसी का नतीजा है कि देश के अन्य बोर्ड रिजल्ट को लेकर सोच ही रहे हैं और यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट निकल गया है। यह नींव उन्होंने ही तैयार की थी। प्रदेश के विकास के लिए मंत्री सुरेश खन्ना का खजाना खुला हुआ है। वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हर डिस्ट्रिक्ट में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं।

नौ वर्ष में वो चमत्कार हुआ जो पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ: सीएम योगी

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, लखनऊ भाजपा मेयर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, विधायक डॉ नीरज बोरा, नीरज सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव और महानगर महामंत्री सुनील यादव व त्रिलोक सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

पीएम के 100वें संस्करण से जुड़कर ओजस्वी विचारों को करें आत्मसात: सीएम धामी

Next Post

सीबीआई ने BCIL के महाप्रबंधक के खिलाफ दर्ज की FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
CBI

सीबीआई ने BCIL के महाप्रबंधक के खिलाफ दर्ज की FIR

यह भी पढ़ें

Rahul gives a befitting reply to Disha during an Ask Me Anything session

राहुल ने Ask Me Anything सेशन के दौरान दिशा को दिया करारा जवाब

24/06/2021
CM Yogi

आगरा को मिली मेट्रो, मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

06/03/2024
suvs

मार्केट में आएगा तूफान, लॉंच होने वाले हैं SUVs के नए वेरिएंट

22/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version