• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपके एक वोट से सुशासन, राष्ट्रवाद और विकास की क्रांति होगी: सीएम योगी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
CM Yogi in Merrut

CM Yogi in Merrut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मेरठ। 10 मई प्रथम स्वातंत्रत्य समर की पावन तिथि है। इसे हम क्रांति दिवस के रूप में मनाते हैं। 11 मई को आपको नगर निकाय चुनाव में भागीदार बनना है। आपका एक वोट नई क्रांति को जन्म देने का है। यह क्रांति सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद की होगी। मेरठ में सपा-बसपा, लोकदल व कांग्रेस ने सोतीगंज की कालिख दी थी। जब आपकी अपनी सरकार आई तो सोतीगंज का कलंक समाप्त हुआ। आज मेरठ में शांति व सौहार्द है। सपा-लोकदल का गठबंधन अवसरवादी व अराजकतावादी है। अराजकता की जड़ पर जब मट्ठा डालने का कार्य किया जा रहा है तो इन्हें परेशानी हो रही है।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहीं। उन्होंने शुक्रवार को जिमखाना मैदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा का बोर्ड बना होता तो नई आभा के साथ बढ़ रहा होता मेरठ

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 2017 में भी मेरठ नगर निगम का भाजपा बोर्ड बना होता तो मेरठ भी नई आभा के साथ बढ़ रहा होता। हमने पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी, लेकिन पैसे का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। आज मेरठ व यूपी नई विकास के दौर से गुजर रहा है। यूपी की पहचान सुशासन, विकास की सकारात्मक सोच व राष्ट्रवाद के आधार पर बन रही है। यूपी में अब कर्फ्यू के लिए कोई जगह नहीं है। कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान बन रही है।

यूपी ने विकास के पथ पर लगाई है छलांग

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि विकास के पथ पर नित नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए यूपी ने छलांग लगाई है। 2014 के पहले दुनिया की धारणा अलग थी। अब धारणा बदली है। लोग भारत के बारे में अब सकारात्मक भाव रखते हैं। कोई सोचता था मेरठ को दिल्ली से जोड़ने के लिए 12 लेन हाइवे एक्सप्रेसवे समय से बनकर तैयार हो जाएगा। छह वर्ष पहले यह दूरी 4 घंटे में पूरी होती थी, आज 45 मिनट लगते हैं। अगले महीने दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल प्रारंभ होने जा रही है। यह यात्रा को और आसान करेगी। मेरठ से प्रयागराज की दूरी 16 घंटे में तय होती है पर दो वर्ष में आप छह घंटे में गंगा एक्सप्रेसवे से पहुंच जाएंगे।

CM Yogi

ओडीओपी के जरिए दुनिया में छा रहा मेरठ

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि एक तरफ यहां का परंपरागत उद्यम खेल उत्पाद ओडीओपी के जरिए दुनिया में छा रहा है। लोगों को काम और मेरठ को पहचान मिल रही है। 2017 के पहले सोतीगंज सपा-बसपा व लोकदल की पहचान है। अब ओडीओपी पहचान है। मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित होने जा रहा है। 1857 के प्रथम स्वाधीनता समर में कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित हुई थी। उसी का परिणाम है कि देश 1947 में आजाद होता है। यहां के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल को आधुनिक स्वरूप देकर उसका नाम भी धन सिंह के नाम पर रखा।

भगवान बुद्ध का संदेश विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज भगवान बुद्ध की आज पावन जयंती है। दुनिया में जहां कहीं भी शांति-सौहार्द, करुणा व मैत्री की बात होती है। दुनिया भगवान बुद्ध की तरफ देखती है। उनका संदेश मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

बुद्ध पूर्णिमा पर आपसे संवाद का सौभाग्य मिला। उनके संदेश को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने का कार्य हुआ। भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक स्थल यूपी में हैं। पहला उपदेश उन्होंने सारनाथ में दिया। वहां सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। जिस श्रावस्ती में सर्वाधिक चातुर्मास व्यतीत किया, वहां नए एयरपोर्ट के निर्माण समेत समग्र विकास हो रहा है। कपिलवस्तु में जहां उनका बचपन व्यतीत हुआ, वहां का समग्र विकास का कार्य हो रहा। कौशांबी व संकिसा में भी पर्यटन की दृष्टि से समग्र विकास हो रहा है। भगवान महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली में दो वर्ष पहले पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण किया है।

प्रदेश के विकास से परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: सीएम योगी

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, दिनेश खटिक, डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कांता कर्दम, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया आदि कई विधायक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogimerrut newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

प्रदेश के विकास से परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: सीएम योगी

Next Post

सपा, बसपा और लोकदल अराजकतावादी पार्टियां हैं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi in Bulandshahr

सपा, बसपा और लोकदल अराजकतावादी पार्टियां हैं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Planes Collided

हवाई रेस के दौरान दो विमान टकराए, दोनों पायलटों की मौत

18/09/2023
dead body recovered

लखीमपुर-खीरी में लापता चेयरमैन पति की हत्या के रहस्य से हटा पर्दा, आरोपी गिरफ्तार

13/10/2020
cm yogi

CM योगी के प्रयासों से प्रदेश में 24 घंटे आक्सीजन की आपूर्ति में हुई रिकार्ड वृद्धि

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version