• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया कहता है जान बख्श दो, ठेला लगाकर जी लूंगा: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
25/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) प्रचार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट देने और प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने प्रदेश के सुरक्षित माहौल का जिक्र करते हुए अपराधी और माफिया पर करारा प्रहार किया। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज माफिया कहता है जान बख्श दो ठेला लगाकर जीवन जी लूंगा। उन्होंने अपनी सरकार में प्रदेश की बेहतर हुई कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि भाजपा सरकार की एक ही युक्ति, प्रदेश को दिला दी माफिया से मुक्ति।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि छह साल पहले प्रदेश में अपराधी-माफिया तन कर चलते थे, उसके लिए सड़क खाली हो जाती थी। पुलिस उससे डरती थी। हमने धर्म चक्र को ऐसा घुमाया है कि अपराधी और माफिया गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। माफिया की जुर्रत नहीं है कि वह तनकर चल पाए। अब माफिया के लिए सड़क खाली नहीं होती है और वह खाली भी नहीं करवाता है। उसे डर है कि सड़क खाली हुई तो पता नहीं क्या हो जाएगा।

नौ वर्ष के अंदर भारत की तस्वीर बदली है

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि नौ वर्ष के अंदर भारत की तस्वीर बदली है। एक नए भारत का दर्शन 140 करोड़ की आबादी कर रही है। बदलता हुआ भारत दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। यह भारत दुनिया को नेतृत्व देने का सामर्थ्य रखता है। इस भारत के लिए 140 करोड़ लोगों ने जो सपना देखा था उसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के पूरा किया जा रहा है। दुनिया के अंदर जिस तरह से भारत को लेकर नजरिया बदला है, उसी तरह से पिछले छह वर्ष के अंदर भारत के अंदर उत्तर प्रदेश को लेकर नजरिए में परिवर्तन आया है।

धरातल पर उतर रही हैं विकास की योजनाएं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के युवाओं को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। नौकरी के नाम पर भाई-भतीजावाद चलता था। लोग पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से नहीं मना पाते थे। विकास के नाम पर बंदरबांट और भ्रष्टाचार होता था। आज विकास की योजनाएं धरातल पर उतरते हुए दिखाई पड़ रही हैं। छह वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को मिलाकर 54 लाख से अधिक गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया है।

अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं: सीएम योगी

17 लाख आवास केवल शहरी क्षेत्र में दिए गए हैं। 2.61 करोड़ गरीबों को शौचालय, 1.75 करोड़ गरीबों को मुफ्त में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 1.55 करोड़ लोगों को बिजली के नि:शुल्क कनेक्शन, 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का कवर और 15 करोड़ लोगों को पिछले तीन वर्ष से फ्री में राशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। हमारी सरकार ने इसमें जाति, मत और मजहब नहीं देखा।

विकास की स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आज हमारे शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे हैं। प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। पूर्वांचल को जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड को जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश जोड़ा जा रहा है। ये सारे परिवर्तन डबल इंजन की सरकार के कारण देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ अगर ट्रिपल इंजन जुड़ जाएगा तो विकास की स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023raibarelliy news
Previous Post

नये कलेवर में नजर आएगी स्टेट स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम

Next Post

प्रतिष्ठित हडको अवार्ड से सम्मानित हुआ योगी का यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
HUDCO Award

प्रतिष्ठित हडको अवार्ड से सम्मानित हुआ योगी का यूपी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

07/07/2024
ICMR का सीरो सर्वे

सीरो सर्वे: MP में सबसे ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी, केरल सबसे पीछे

29/07/2021
Caste

अखिलेश तो आज से ही हार का बहाना ढूढ़ने में लग गये : अनुराग ठाकुर

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version