• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के अंदर घुस गई है औरंगजेब की आत्मा: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
12/05/2024
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स लगाने की बात कह रही है। ये एक तरह का जजिया टैक्स है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा आ गई है। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही देश में मोदी लहर सुनामी का रूप ले लेगी। आज पूरा देश एक स्वर से कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी(CM Yogi) रविवार को यहां माधौगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां पार्टी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के लिए जनता से वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय हैं और जो लोग राम का विरोध कर रहे हैं वो राष्ट्र का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध केवल दो ही लोग कर रहे हैं एक पाकिस्तान और दूसरा रामद्रोही।

स्मृति ईरानी ने जितना दौरा किया, उतना कांग्रेस की चार पीढ़ियां नहीं कर सकीं

सीएम योगी (CM Yogi) ने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 2019 में क्रांतिकारी निर्णय लिया तो उसकी धमक लखनऊ ही नहीं दिल्ली तक सुनाई दे रही थी। निर्णय सही होता है तो परिणाम भी सही होता है। पहली बार अमेठी वासियों ने किसी दल का पिछलग्गू बनने की जगह भारत के विकास का सारथी बनने का निर्णय लिया। वहीं स्मृति ईरानी ने भी पांच साल में जितना दौरा अमेठी का किया, कांग्रेस की चार पीढ़ियां नहीं कर सकीं। एक सजग जनप्रतिनिध के रूप में हर हफ्ते उनका दौरा अमेठी के गांव-गांव में होता रहा।

भगवान राम के परम भक्त प्रधानमंत्री मोदी को फिर से पीएम बनाना है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश में ‘अबकी बार 400 पार’ का स्वर गूंज रहा है, जिसे सुनकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को चक्कर आने लगता है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 273 सीटें चाहिए, मगर कांग्रेस पूरे देश में इतनी सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में रामलला के विराजमान होने की खुशी है और यह तो अवध क्षेत्र है, इस क्षेत्र के लिए तो एक नया सवेरा हुआ है। 500 साल का इंतजार समाप्त हुआ है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हुए हैं। अब एक बार फिर अमेठी की जनता को भाजपा को वोट देकर भगवान राम के परम भक्त प्रधानमंत्री मोदी जी को फिर से पीएम बनाना है। उनके नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है, आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। विकास के बड़े बड़े कार्य हुए हैं।

जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है वो वहां जा सकते हैं

सीएम योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है वो वहां जा सकते हैं। आज पाकिस्तान में जनता भूखे मर रही है, जबकि भारत में उससे अधिक आबादी को प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कार्यकाल में गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। चार करोड़ गरीबों को मकान देने का कार्य हुआ है। कांग्रेस ये कार्य क्यों नहीं कर सकी। सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दादी के नारे को रटने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो के आधार पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में डाला डालने की कोशिश कर रहे हैं।

पूरा अमेठी स्मृति जी के सम्मान में उठ खड़ा हुआ है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के लोग अल्पसंख्यकों को गोमांस खिलाना चाहती है। इन्हें वोट देने का मतलब गोहत्या जैसे पाप में सहभागी होना। कांग्रेस को धोखे से भी वोट दिया और उसने गोहत्या की छूट दी तो इस पाप को हम धो नहीं पाएंगे। हमें उनके पाप में शरीक नहीं होना है। कांग्रेस जातीय जनगणना करने की बात करती है और जातियों को आपस में लड़ाना चाहती है। वह आरक्षण में बंदरबांट करके भारत के विभाजन की नींव तैयार कर रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज पूरा अमेठी स्मृति जी के सम्मान में उठ खड़ा हुआ है। देश के सम्मान, विकास, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरा कार्यकाल देना हमारा दायित्व है।

यूपी को 4 जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित करेंगे : सीएम योगी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सांसद प्रत्याशी स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायकगण सुरेश पासी, अशोक कोरी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, दुर्गेश त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: amethi newscm yogilok sabha elections 2024up news smriti iraniYogi News
Previous Post

मेरे लिए दल मायने नहीं रखता, हम अपने चेहरे और जनता के आशीर्वाद से जीतते हैं: अनंत सिंह

Next Post

जन-जन की है यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
AK Sharma

जन-जन की है यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Suicide

हेड कांस्टेबल ने खुद को मार ली गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

03/08/2023
CM Yogi

गरीबी को दूर करने में प्रमुख पैरामीटर साबित हुई है शिक्षा: सीएम योगी

19/07/2023
Earthquake in Turkey and Syria

तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 100 के पार

06/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version