• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन-जन की है यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार: एके शर्मा

जनता ने मिलकर ठाना है, विनोद बिन्द को जिताना है : एके शर्मा

Writer D by Writer D
12/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, भदोही, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही/लखनऊ। भदोही लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार बिन्द के पक्ष में भीटी बर्दवारी हंडिया में आयोजित अन्नदाता किसान सम्मलेन में मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने सम्मलेन में उपस्थित अन्नदाता किसान भाइयों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि मोदी जी किसानों का बहुत सम्मान और चिंता करते हैं। उन्होंने देश के किसनों की आय को बढ़ाने के लिए नये नये प्रयोग को अमल में लाने का पूरा प्रयास किया है। किसान सम्मान निधि के साथ ही यूरिया की उपलब्धता भी सुलभ कराई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए फ़ूड प्रोसेसिंग के लिए बढ़ावा दिया है।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने गुजरात में मोदी जी द्वारा किसानों के लिये गए आयवृद्धि कार्यों और साधनों सुगम बनाने का काम किया है। वहीं प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने पूरे देश के किसानों कम लागत, कम पानी में ज्यादा फसल की पैदावार के साथ ही अपनी फसल से आय के साधनों को बढ़ाने जैसे फ़ूड प्रोसेसिंग, अवशेष का पुनः प्रबंधन के साथ ही पशुपालन को भी आय का स्त्रोत बनाने के बारे में प्रेरित किया है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी जी ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक दिलाने का काम किया है। गरीब के झोपड़े से चन्द्रयान, खेत से लेकर सूर्य पर जाने की बात के साथ ही महिला सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, छात्रवृत्ति दिलाकर देश के युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए काम किया है। किसानों और देशवासियों को पीएम सूर्य हर घर मुफ्त बिजली योजना के मध्यम से मुफ्त बिजली देने की शुरुआत की है। वहीं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 01 अप्रैल 2023 से किसानों के नलकूपों का बिजली के बिल में 100 प्रतिशत छूट देकर उनकी आय को बढ़ाने का काम किया है।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार बिन्द के शिक्षित और ऊर्जावान युवा प्रत्याशी है। भदोही के विकास और जन-जन को केंद्र सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ दिलाने के लिए भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी जी को एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि हम आजाद भारत के स्वर्णिम काल में हैं और 2047 तक देश को विसकित राष्ट्र बनाने के लिए हम सब को मिलकर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर देश के भविष्य के उज्जवल बनाना है।

रामगोपाल के राम मंदिर बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- वह न ‘राम’ के हैं, न ‘गोपाल’ के

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में किसान को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया जोकि अगले 5 वर्ष तक निरंतर मिलता रहेगा, उज्ज्वला योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, एमएसपी लागू की गयी, शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में 4 करोड़ लोगों को आवास दिए गए और आने वाले 5 सालों में 3 करोड़ लोगों को और आवास देने की घोषणा की गयी है। बिमारी के खर्चे से मुक्ति दिलाने के लिए आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया है। इस प्रकार की कई योजनाएं हैं जिन्हें निरंतर चालू रखने के लिए हमें मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के बटन को इतना दबाना है कि परिणाम देखकर विपक्षीयों के दाँत खट्टे हो जायें।

उन्होंने (AK Sharma) उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब विनोद कुमार बिन्द और नरेंद्र मोदी जी के प्रतिनिधि के रूप में घर घर जाएँ और जनता को केंद्र सरकार की नीतियों के लाभ और भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में बतायें। उन्हें प्रेरित करें कि वो मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें और भदोही के साथ ही देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करें। बूथ के सभी अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक और कार्यकर्त्ता प्रत्येक वोटर से लगातार संपर्क में रहें और उनसे यह आग्रह करूर करें कि मतदान के दिन वो अपने क्षेत्र के बाहर न जाकर, सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करें। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने मौजूद कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भदोही की जनता ने ठाना है, विनोद बिन्द को 2 लाख के अंतराल से जिताना है, मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाना है।

अन्नदाता किसान सम्मेलन में डा० विनोद बिन्द – प्रत्याशी 78 लोक सभा भदोही, चन्द्रशेखर सिंह – जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा-भदोही, रमापतिराम विपाठीजी- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, उत्तर कुमार मौर्य – जिला प्रभारी गंगापार प्रयागराज, कविता परेका जी जिलाध्यक्ष, दीपक मिञ्ज जी – जिलाध्यक्ष भदोही, अभिमन्यु सिंह – लोकसभा प्रभारी, श्याम बिहारी पाण्डेय – लोक सभा संयोजक, डॉ. वी.के. सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज, लक्ष्मीकान्त उपाध्याय – जिला ब्यक्ष कि०मो० गंगापार, प्रशान्त सिंह, पूर्व विधायक हँडिया, रमेश पाण्डेय पूर्व प्रदेश महामंत्री .मो., राजेन्द्र पटेल अवध्धेश तिवारी ब्लाक प्रमुख सैदाबाद वरिष्ठ भाजपा नेता हंडिया, प्रियंका बिन्द ब्लाक प्रमुख अभोली, सन्तोष शुक्ल जिलामंती गंगाफर, महेश पाण्डेय जिला मंत्री गंगापार, डा. कांति तिवारी जी क्षेत्र मीडिया प्रभारी कि.मो., आनन्द चौबे प्रदेश कार्यसमिति कि.मो., सन्तोष शुक्ल जी विधानसभा प्रभारी हंडिया विधानसभा संयोजक, सुखराज यादव – विधानसभा संयोजक हंडिया, राम अधार बिन्द जिला पंचायत सदस्य, बिलेश्वर नाथ शुक्ल – जिला मीडिया सह प्रभारी भदोही, अनुज तिवारी जी मंडल अध्यक्ष बरौत, राकेश वर्मा प्रदेश महासचिव सुभासपा, अजय पाण्डेय डीसीएफ चेयरमैन प्रयागराज, राजेश राजभर जिलाध्यक्ष सुभासपा, मंच संचालक प्रभाकर द्विवेदी जी जिला महामंत्री समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और अन्नदाता किसान मौजूद रहे।

Tags: ak sharmaBhadohi newskisan sammelanup news
Previous Post

कांग्रेस के अंदर घुस गई है औरंगजेब की आत्मा: योगी आदित्यनाथ

Next Post

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Laurent Tripone

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

यह भी पढ़ें

दोबारा सरकार बनते ही अपराधियों को बिल में घुस कर मारेंगे : सीएम योगी

17/01/2022
mamta banerjee

हार कर भी लगातार तीसरी बार सीएम की कुर्सी संभालने वाली पहली नेता ममता !

03/05/2021
CM Yogi

जम्मू-कश्मीर में शहीद जवान विनीत कुमार को योगी दी भावभीनी ने श्रद्धांजलि, किया ये बड़ा ऐलान

25/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version