• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी पार्टियों का फेल इंजन भ्रष्टाचार, अपराधीकरण का फैलाता था प्रदूषण: सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। प्रदेश में विकास के लिए पैसों की कोई कमी नही है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। विपक्षी पार्टियों सपा और बसपा का फेल इंजन भ्रष्टाचार, राजनीति के अपराधीकरण, विकास की योजनाओं में बंदरबांट, गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती का प्रदूषण फैलाता था, लेकिन आज विकास और योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचता। अकेले देवरिया के शहरी नगरीय क्षेत्रों में 22,700 से अधिक गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं। वर्ष 2017 के पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी और आज 7800 से अधिक स्ट्रीट वेंडर को बैंकों से ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को देवरिया में नगर निकाय चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

बैतालपुर की चीनी मिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट को लिखा पत्र

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देवरिया में 44,105 निराश्रित महिलाओं, 19,563 दिव्यांगजनों और 94552 वृद्धजनों को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं 5,36,000 से अधिक आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड देवरिया को उपलब्ध कराए गए हैं। आज जनपद में अन्य तमाम विकास की योजनाओं काे जमीनी धरातल पर उतारा जा रहा है। यह सब कार्य इसलिए हो रहे हैं क्योंकि डबल इंजन सरकार है और जब डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जुड़ेगा तो यह स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी। सीएम ने कहा कि बाबा देवरहा बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है और उसे चालू भी किया जा चुका है। देवरिया में कोई सोचता था कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा, लेकिन आज यह हकीकत बन चुका है। हम लोगों ने यहां पर बैतालपुर के चीनी मिल के पूरे कैंपस को लेकर सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा है। अगर सुप्रीम कोर्ट से परमिशन मिल जाती है तो यहां के किसानों और नौजवानों की आमदनी को बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं इसे शुगर कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

सरकार केवल सरकने वाली नहीं हो सकती

पिछली सरकारों ने चीनी का कटोरा कहे जाने वाले देवरिया में अपने कुत्सित राजनीति से इसे कड़वाहट में बदलने का काम किया था। उन लोगों ने प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया, किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था। इन लोगों ने चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेच दिया था, लेकिन हम दोबारा देवरिया को उसका अस्तित्व लौटाएंगे। यहां पर एथनॉल, फ्रोजन प्लांट के साथ डिस्टलरी भी लगेगा। इतना नहीं पावर जनरेशन बिजली का प्लांट से फाइन शुगर बनाए जाएगी। फाइन शुगर की जितनी आवश्यकता होगी उतना हम उपयोग करेंगे और बाकी चीनी दुनिया के बाजारों में जाएगी।

शहरों में सरकार बनाइए, 13 मई को कमल खिलाइएः सीएम योगी

सीएम ने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं चाहिए, सरकार केवल सरकने वाली नहीं हो सकती। सरकार का मतलब जनता के सुख और दुख के साथ सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यहां पर मासूम मस्तिष्क ज्वर से दम तोड़ते थे। करीब पचास हजार बच्चों को यह बीमारी निगल गई थी। उस समय कांग्रेस, सपा और बसपा क्या कर रही थी। वहीं वर्ष 2017 के बाद भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार ने इंसेफ्लाइटिस को सदैव के लिए समाप्त कर दिया। अब कोई मासूम इस बीमारी से नहीं मरेगा। इससे लड़ने के लिए आपके पास मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर का एम्स है।

आने वाली पीढ़ी के हर व्यक्ति को रामराज्य का होगा एहसास

सीएम होगी (CM Yogi) ने कहा कि 6 वर्ष पहले पर्व और त्योहार पर भय का माहौल पैदा किया जाता था। कर्फ्यू लग जाते थे अब कर्फ्यू नहीं लगता है। कावड़ यात्रा के दौरान उपद्रव नहीं होते, बल्कि उत्सव होते हैं। कहीं दीपावली का उत्सव तो कहीं रंगोत्सव का पर्व बिना किसी भय के मनाया जाता है। सीएम ने कहा कि आज हमारी सिटी बदल रही है।

आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर : सीएम योगी

आज कहीं कूड़े और गंदगी का ढेर नहीं मिलेगा। नगर पालिका परिषद देवरा और देवरिया का सीमा विस्तार किया गया है। इन निर्णयों को लेकर आने वाली पीढ़ी पूर्वजों का स्मरण करेगी और कहेगी कि उस समय कितने अच्छे निर्णय लिये गये कि आज हर व्यक्ति को रामराज्य का एहसास हो रहा है। सीएम ने कहा कि यह चुनाव केवल बोर्ड के लिए नहीं है यह जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए है।

Tags: cm yogiDeoria News
Previous Post

शहरों में सरकार बनाइए, 13 मई को कमल खिलाइएः सीएम योगी

Next Post

उप्र में मॉडल केंद्र के रूप में विकसित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Anganwadi

उप्र में मॉडल केंद्र के रूप में विकसित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

यह भी पढ़ें

Father’s Day पर Whatsapp ने लॉंच किया ‘पापा मेरे पापा’ स्टिकर पैक, करें डाउनलोड

19/06/2021
car bomb blast

बारूदी सुरंग विस्फोट में सात लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

22/02/2021
Stole

बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स शॉप पर हुई लाखों की लूट, लुटेरे फरार

04/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version