• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहरों में सरकार बनाइए, 13 मई को कमल खिलाइएः सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कुशीनगर (Kushinagar) आज सज-संवर रहा है। छह वर्ष पहले तक कुशीनगर में इंसेफेलाइटिसव गरीबों-मुसहरों की भूख से मौतें होती थीं। एक तरफ बीमारी तो दूसरी तरफ भूखमरी थी। पर्व-त्योहार जैसे-तैसे निपटते थे। 9 वर्ष पहले जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया तो उन्होंने देश की तस्वीर बदल दी। सूडान में फंसे कुशीनगर के लोगों को सुरक्षित यहां पहुंचाया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यह बातें शनिवार को कहीं। उन्होंने कुशीनगर के उदित नारायण डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। सीएम ने कहा कि कुशीनगर हमारी शीर्ष प्राथमिकता में है। कभी भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी के रूप में विख्यात रही, करुणा-मैत्री व शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली पर संवाद बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

यूपी ने परिवर्तन का वाहक बनकर कार्य किया

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि यूपी ने छह वर्ष में परिवर्तन का वाहक बनकर पीएम के विजन को अपना मिशन मानकर धरातल पर उतारने का कार्य किया। आज हर गरीब के पास आवास, शौचालय व उज्ज्वला कनेक्शन के अंतर्गत सिलेंडर है। होली-दीवाली पर निःशुल्क सिलेंडर भी उपलब्ध कराएंगे।

सिर्फ यूपी में ही 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो जनता-जनार्दन के सुखदुख में सहभागी बनने का कार्य करती है। आज लोककल्याणकारी-गरीब कल्याणकारी योजनाएं या इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट आदि तेजी से हो रहे हैं।

नई आभा के साथ चमक रहा कुशीनगर

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि अब तो कुशीनगर फिर से नई आभा के साथ चमक रहा है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। बहुत शीघ्र कुशीनगर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सिंगापुर, बैंकाक के लिए वायुसेवा प्रारंभ होने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट को फोरलेन से जोड़ा जा चुका है। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सपना था, आज हकीकत बन गया। अब घोषणा नहीं, हकीकत है। महात्मा बुद्ध के नाम पर कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय दे रहे हैं। अब मुसहर भूख से नहीं मरता। उसके पास मकान, राशन कार्ड है। अब राशन में कोई खाद्यान्न चोरी नहीं कर सकता। हर गरीब का राशन उसे मिल रहा है।

परिवर्तन के लिए इच्छाशक्ति चाहिए होती

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि परिवर्तन के लिए इच्छाशक्ति चाहिए होती है। छह वर्ष पहले त्योहारों के पहले भय व दहशत का माहौल होता था। आज यूपी में उपद्रव नहीं होता। नए उत्तर प्रदेश की पहचान उत्सव-महोत्सव से बनी है। आज माफिया सिर झुकाकर चलते हैं। शहर सेफ सिटी बन रहे हैं। शहर अब कूड़े के ढेर नहीं, स्मार्ट बन रहे हैं। व्यापारी से अब कोई रंगदारी नहीं वसूलता। कुशीनगर में हमने पीएम आवास योजना (शहरी) से 32775 लोगों को आवास दिया है। पीएम स्वनिधि योजना में 7000 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज मुक्त ऋण दिलाया गया। केंद्र व प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ कुशीनगर को दिलाया गया है। छह नगर पंचायतें सृजित हुईं। नगर पालिका परिषद पडरौना का विस्तार किया। सेवरही व रामकोला नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है।

कुशीनगर हमारी शीर्ष प्राथमिकता में

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा ने सभी नगर निकायों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सीएम ने सभी से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। सपा-बसपा शासन में बिजली बमुश्किल 2-4 घंटे मिलती थी तो जनरेटर लगाकर पानी की सप्लाई कराई जाती थी। हम लोग हर घर जल में काम कर रहे हैं। कुशीनगर हमारी शीर्ष प्राथमिकता में है। हर घर तक शुद्ध पेयजल आधी से अधिक बीमारी का समाधान, जलजमाव से मुक्ति, स्वच्छ-सुंदर शहर दिखे। इसके लिए भाजपा डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन को जोड़ने के लिए आपके पास आए हैं।

आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर : सीएम योगी

इस दौरान कुशीनगर के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, सांसद विजय दुबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विधायक पीएन पाठक, मोहन वर्मा, विवेकानंद पांडेय, असीम राय, सुरेंद्र कुशवाहा, मनीष जायसवाल, विनय कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogikushinagar news
Previous Post

आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर : सीएम योगी

Next Post

विपक्षी पार्टियों का फेल इंजन भ्रष्टाचार, अपराधीकरण का फैलाता था प्रदूषण: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
Next Post
CM Yogi

विपक्षी पार्टियों का फेल इंजन भ्रष्टाचार, अपराधीकरण का फैलाता था प्रदूषण: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.80 करोड़ के पार, 9.08 लाख कालकवलित

11/09/2020

BJP विधायक की बेटी का आरोप, सपा में शामिल कराने मेरे पिता को जबरन ले गये

11/01/2022
Dead Body

पेड़ पर लटकता मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, गांव में फैली सनसनी

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version