• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन डबल इंजन सरकार की प्रेरणा : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
01/06/2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत आगरा में आयोजित विशाल संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य की महारानी थीं, जिसका विस्तार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों तक था। मुगल कालखंड में जब विदेशी आक्रांताओं ने भारत की अस्मिता और आस्था के प्रतीकों, खासकर मंदिरों को नष्ट और भ्रष्ट किया, तब देवी अहिल्याबाई ने ढाई सौ साल पहले इनके पुनरोद्धार का महान कार्य किया। उन्होंने इस समारोह को लोकमाता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन की शुरुआत आगरा को ब्रजभूमि के रूप में संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरती, जिसे भगवान कृष्ण का सानिध्य प्राप्त हुआ, आज हमें गर्व का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का आगरा में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

पुण्यश्लोक का व्यक्तित्व आज भी हमें प्रकाश और प्रेरणा दे रहा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जब समाज अपने राष्ट्रनायकों और नायिकाओं से प्रेरणा लेता है, तो कोई भी ताकत उसके मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। लोकमाता अहिल्याबाई का विराट व्यक्तित्व इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं, हस्तशिल्पियों, कारीगरों, किसानों, युवाओं, सुरक्षा और भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए जो कार्य किए, वे अविस्मरणीय और अभिनंदनीय हैं। उन्होंने बताया कि पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई ने राजकोष की जगह अपने निजी धन से पुरी के जगन्नाथ मंदिर, गया के मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम, महाकाल मंदिर, ओमकारेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, भीमाशंकर मंदिर और रामेश्वरम मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों का पुनरोद्धार किया। उन्होंने मात्र 70 वर्ष का जीवन जिया, लेकिन उनका व्यक्तित्व आज भी हमें प्रकाश और प्रेरणा दे रहा है।

लोकमाता ने आत्मरक्षा के गुण सिखाए

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्यों से प्रेरित होकर डबल इंजन की सरकार तमाम योजनाएं सांचालित कर रही है। सीएम योगी ने लखपति दीदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान का विशेष उल्लेख किया। साथ ही, काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भव्य राम मंदिर, महाकाल में महालोक, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम, सोमनाथ और रामेश्वरम मंदिरों में हो रहे कार्यों को भी इसी कड़ी का हिस्सा बताया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि लोकमाता ने मालवा साम्राज्य को आत्मरक्षा के गुण सिखाए। आज भारत की सेना उसी प्रेरणा से सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है। जब पाकिस्तान आतंकियों को पालता है, तो भारत घुसकर मारता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर सिस्टम को ध्वस्त कर दुश्मन को झुकने के लिए मजबूर किया। यह लोकमाता के विराट व्यक्तित्व की प्रेरणा का परिणाम है।

पहले कुछ लोग माफिया पालते थे

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग माफिया को पालते थे, जो कानून व्यवस्था के लिए संकट पैदा करते थे। लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने लोकमाता के नाम पर औरैया में मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया। पहले कुछ लोग उनके नाम पर बने डिग्री कॉलेज का नाम बदल देते थे, लेकिन हम उनकी विरासत को सम्मान दे रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने देवी अहिल्याबाई द्वारा महिलाओं और हस्तशिल्प के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैसे काशी में बनारसी साड़ी विश्वविख्यात है, वैसे ही लोकमाता ने माहिष्मती की साड़ियों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने महिलाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई, जो आज भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुदेश धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, संगोष्ठी के आयोजक एवं संयोजक केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, महाराष्ट्र विधानपरिषद् के सभापति श्रीराम शिंदे, सांसद वीके पार्थसारथी, सांसद वाचस्पति नागराजू, गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रकांत कवलेकर, कार्यक्रम के अध्यक्ष हरि सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित पाल और बघेल समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Tags: Yogi News
Previous Post

प्रशासन का पड़ा हथोड़ा तो स्कूल प्रबंधन के होश आए ठिकाने, जमा कराई 5,72,000 की पेनल्टी

Next Post

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ भव्य और दिव्य केदार का निर्माण: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा: केशव मौर्य

23/07/2026
Groundwater Week-2026
उत्तर प्रदेश

भूजल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: स्वतंत्र देव

23/07/2026
Alleged religious conversion racket busted in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कथित धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, तमिलनाडु से आए लोगों पर FIR

23/07/2026
CM Yogi inaugurated the six-lane flyover.
उत्तर प्रदेश

सिक्सलेन फ्लाईओवर से बदलेगी गोरखपुर की रफ्तार, सीएम योगी बोले- करोड़ों लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की बारिश, सीएम योगी बोले- नया उत्तर प्रदेश रोजगार, निवेश और सुरक्षा का प्रतीक

23/07/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ भव्य और दिव्य केदार का निर्माण: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय 12 अक्तूबर से शुरू होगी दाखिले की दौड़

11/10/2020
Corona

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 16,906 नए मरीज मिले

13/07/2022
Free health camp

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोडवेज कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version