उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

CM योगी के जनता दर्शन में पहुंचे फरियादी, समस्याओं के निवारण का मिला आश्वासन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपनी दूसरी सरकार में सोमवार से एक बार फिर जनता दर्शन (Janta Darshan) का कार्यक्रम शुरू किया है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर हर दिन सुबह नौ बजे से जनता की फरियाद सुनेंगे।

किसी को ज्ञानवान बना देना ही जीवन का सबसे पवित्र कार्य : सीएम योगी

अपनी समस्याओं को दूर कराने को लेकर प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में फरियादी आज (4 अप्रैल) मुख्यमंत्री आवास के जनता दरबार पहुंचे और अपनी समस्या दूर करने की गुहार लगाई। इस दौरान विज्ञान प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दरबार में आज प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में फरियादी पहुंचे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल ने उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को फोन कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का दिशा-निर्देश दिया।

यह जनता दरबार हर सोमवार और मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगा। मंगलवार को राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख जनता की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अफसरों को समस्याओं के निस्तारण करने का दिशा-निर्देश देंगे।

Related Articles

Back to top button